back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 19, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल में छठ घाट पर गदंगी देख भौंचक रह गए कार्यपालक पदाधिकारी डॉ.जयचंद अकेला, पुजारी ने बताया…यहां मनमर्जी करते हैं लोग, बना चुके कूड़ा स्पॉट

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। आस्था का महापर्व छठ को लेकर घाटों की वर्तमान स्थिति का निरीक्षण सोमवार को नगर पंचायत बिरौल के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ.जयचंद अकेला ने किया।

- Advertisement -

इस दौरान उन्होंने मंदिर घाट,लिंची बगान,वनदेवी नगर सहित एक दर्जन छठ घाटों का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान मंदिर घाट पर गंदगी देख वे आश्चर्य चकित हो गए।

- Advertisement -

मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों एवं शिव मंदिर के पुजारी दाहु गिरी से घाट पर गंदगी फैलने का कारण पूछने पर जबाव मे उपस्थित लोगों ने बताया कि मना करने पर भी कुछ लोग गंदगी फैलाने तथा अपनी मनमानी करने पर उतारू हैं।दरभंगा के बिरौल में छठ घाट पर गदंगी देख भौंचक रह गए कार्यपालक पदाधिकारी डॉ.जयचंद अकेला, पुजारी ने बताया...यहां मनमर्जी करते हैं लोग, बना चुके कूड़ा स्पॉट

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: गैस की किल्लत की अफवाहों पर प्रशासन का एक्शन, घर-घर पहुंचेगा सिलेंडर, जानें सप्लाई का पूरा गणित

लोगों की बातों को सुनने के बाद कार्यपालक पदाधिकारी डॉ.जयचंद्र अकेला ने गंदगी से उत्पन्न होने वाले बीमारी से अवगत कराते हुए सफाई के प्रति लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिये। उन्होंने बताया कि गंदगी से डेंगू जैसी बीमारी पनपने की संभावना बनी रहती है।

खास कर शिव मंदिर के सामने घाट पर गंदगी का जमावड़ा होना अत्यंत दुखद का विषय है। उन्होंने नगर पंचायत बिरौल के पर्यवेक्षक आयुष्मान कुमार मिश्र को गंदगी वाले घाटों की सफाई अपनी उपस्थिति में करवाने का निर्देश दिया। साथ ही घाट के निकट जलकुंभी निकाल कर दोनों दिशाओं का बैरिकेडिंग कराने को कहा। मौके पर कनिय अभियंता निशांत सौरभ,प्रभारी निरीक्षक मोहन चौधरी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महिंद्रा BE 6 बैटमैन एडिशन के पहले खरीदारों के लिए खुशखबरी या निराशा?

Mahindra BE 6 Batman Edition: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जब कोई लिमिटेड एडिशन मॉडल...

Darbhanga News: गैस सिलेंडर की किल्लत पर बड़ा अपडेट, प्रशासन ने बताया सच, कहा- घबराएं नहीं, घर-घर पहुंचेगा सिलेंडर!

Darbhanga News: अफवाहों के बाजार में जब घबराहट का धुआं उठा, तो जिला प्रशासन...

नए अवतार में आ रही है Maruti Suzuki Fronx, ग्राहकों को मिलेगा जबरदस्त अनुभव!

Maruti Suzuki Fronx: अगर आप एक स्टाइलिश और दमदार एसयूवी खरीदने की सोच रहे...

Startup Outreach Program: मधुबनी के छात्रों को मिला स्टार्टअप का नया मंत्र, अब नौकरी मांगेंगे नहीं, देंगे!

Startup Outreach Program: कलम-दवात की धरती मधुबनी में अब सिर्फ कला नहीं, बल्कि कारोबार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें