
गायघाट, देशज टाइम्स। दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच 57 पर लुटेरा गिरोह का पुलिस ने उद्भेदन किया है। फोरलेन मार्ग पर बबुरबन्नी के समीप मधुबनी के बाइक सवार को पीछा कर मोबाइल लूट मामले में पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए लूटेरा को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पीड़ित मधुबनी निवासी शिवजी यादव ने गायघाट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया हैं। थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि एक युवक मधुबनी से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था। बाइक से ओवरटेक कर रोक कर मोबाइल फोन लेकर भाग निकला।
पीड़ित ने इस मामले की जानकारी आसपास के लोगों को दी। फिर आसपास के लोगों ने लूटरे की पहचान कर ली। उसकी पहचान जारंग टेकुना निवासी सुशील राय का पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई हैं। पीड़ित मधुबनी निवासी शिवजी यादव ने गायघाट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन में जुट गए हैं।


