spot_img

Darbhanga के बिरौल में स्वर्ण व्यवसायी से लाखों की लूट में जल्द होगा खुलासा!

spot_img
- Advertisement -

बिरौल, देशज टाइम्स। बिरौल में स्वर्ण व्यवसायी से बड़ी लूट मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। थाना क्षेत्र के शिवनगर घाट में सोमवार की शाम अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी से 12 लाख 40 हजार की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, इस मामले में व्यवसायी विजय वर्मा के लिखित आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हालांकि, लूटकांड में पुलिस को कोई अहम सुराग अब तक नहीं मिली है।

- Advertisement -

जो पुलिस महकमे से जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक, पुलिस हर उन बिंदुओं की पड़ताल में जुटी है जिसका सीधा संबंध लूटकांड से जुड़ा है। कई स्तर से पड़ताल चल रही है। मगर, क्लू के नजदीक पहुंची स्थानीय पुलिस अभी कुछ भी कहने से साफ इनकार कर रही है। बस इतना ही है कि जल्द मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Pension News: बड़ी खबर! पेंशनभोगियों को राहत, 10 जून को खातों में आएगी सीधे राशि

जानकारी के अनुसार, लूटकांड के 24 घंटे से अधिक हो गए हैं। सोमवार की शाम अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी के साथ उस वक्त वारदात को अंजाम दिया था जब वह शिवनगर घाट स्थित अपने ज्वेलर्स दुकान बंद कर शाम करीब छह बजे घर लौट रहे थे।

शाम में घर लौटने के दौरान ही बाइक सवार अपराधियों ने रूपनगर जाने के दौरान लूट को अंजाम दिया था। जो दो की संख्या में थे। अपराधियों ने उन्हें रोकते हुए, एक अपराधी ने तमाचा जड़ दिया। दूसरे ने बाइक में हेंडिल में लगे झोला, जिसमें सोना, चांदी एवं नकद राशि थी, लेकर भाग गया।

इस घटना से आस पड़ोस एवं खास कर व्यवसायियों के बीच दहशत का माहौल हैं। सभी डरे सहमे हैं। इधर घटना के बाद अपराधियों की धड़ पकड़ के लिये पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। क्षेत्र की नाकेबंदी के बाद भी हालांकि, पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। लेकिन, जो अंदर खाने की जानकारी है, पुलिस बहुत जल्द मामले का खुलासा कर देगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास औ#BiharPolitics,#PMModi,#SamratChaudhary

IIT Patna Placements News: IIT पटना के हाइब्रिड छात्रों ने मारी बाजी, 56 लाख का पैकेज! NEP मॉडल की सफलता

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी छात्रों को 2026 भर्ती सीजन में शानदार प्लेसमेंट मिला है। अधिकतम 56 लाख रुपये का पैकेज मिला। यह NEP 2020 के हाइब्रिड मॉडल की सफ#IITPatnaPlacements,#HybridLearning,#EducationNews

Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर ‘बड़ा ‘बंपर इनाम’ का खेल’ खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार से अधिक अवैध लॉटरी टिकटों का विशाल भंडार जब्त किया है। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिससे अवैध ल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LotteryScam

Patna Crime News: पटना में छात्रा से बड़ी वारदात, झांसा देकर ऑटो में खींचा, पढ़िए – दोस्त, तेज म्यूज़िक और बहादुरी… ये हो क्या...

पटना में मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा ने चलती ऑटो से कूदकर अपने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने अ#PatnaCrime,#StudentSafety,#AbductionAttempt