spot_img

अब कहेगा दरभंगा प्रमंडल…मेरी चाल देख ले…:160 Km/घंटा की रफ्तार से पहली बार Darbhanga, Jaynagar, Madhubani में दौड़ेगी अत्याधुनिक Namo Bharat Train, जानिए शिड्यूल, Time table

समस्तीपुर मंडल का दरभंगा प्रमंडल यानि Darbhanga, Samastipur, Madhubani को बड़ा तोहफा है। विकास की नई गाथा की कहानी लिखी जा चुकी है। पूर्वी भारत की पहली अत्याधुनिक नमो भारत ट्रेन दौड़ लगाने को तैयार है। महिलाओं के लिए विशेष कोच और हरित तकनीक के साथ आई समस्तीपुर की नमो भारत ट्रेन Darbhanga, Jaynagar, Madhubani की नई रफ्तार का बड़ा सौदागर बनेगा। जानिए डिटेल

spot_img
- Advertisement -

गर्व + प्रगति + सुविधा का फीलगुड। अब कहेगा दरभंगा प्रमंडल…मेरी चाल देख ले…: 160 किमी/घंटा की रफ्तार से पहली बार Darbhanga, Jaynagar, Madhubani में दौड़ेगी अत्याधुनिक नमो भारत ट्रेन। जानिए शिड्यूल, Time table

- Advertisement -

Namo Bharat Train: 160 किमी/घंटा की रफ्तार से पहली बार मिथिला में दौड़ेगी अत्याधुनिक नमो भारत ट्रेन पूर्वी भारत को मिला ऐतिहासिक उपहार| समस्तीपुर मंडल और मिथिला क्षेत्र में दौड़ेगी पहली नमो भारत ट्रेन| 

- Advertisement -

समस्तीपुर/देशज टाइम्स। पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल और ऐतिहासिक मिथिला क्षेत्र के लिए एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। पूर्वी भारत की पहली और देश की तीसरी नमो भारत ट्रेन जल्द ही पटना से जुड़ते इस क्षेत्र को नयी रफ्तार और नया गौरव देने वाली है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Health Camp दरभंगा में ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात! बिरौल प्रथम हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी सेंटर की राहत |300 से अधिक की मुफ्त जांच, दवाएं भी निःशुल्क

नमो भारत ट्रेन उद्घाटन विशेष सेवा – समय सारणी

तिथि: 24 अप्रैल 2025
मार्ग: JYG (जनकपुर रोड) ➔ PNBE (पटना)

नमो भारत ट्रेन उद्घाटन विशेष सेवा – समय सारणी

तिथि: 24 अप्रैल 2025
मार्ग: JYG (जनकपुर रोड) ➔ PNBE (पटना)

स्टेशन कोड स्टेशन नाम आगमन समय प्रस्थान समय
JYG जनकपुर रोड — 06:00 बजे
DBG दरभंगा 06:30 बजे 06:35 बजे
SPJ समस्तीपुर 07:15 बजे 07:20 बजे
MKA मोकामा 08:40 बजे 08:42 बजे
PNBE पटना जंक्शन 09:30 बजे —
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Madrassa Development आपके बच्चों के लिए खुशखबरी! दरभंगा के 8 मदरसों को मिले 16 करोड़, अब पढ़ाई होगी स्मार्ट

उच्च गति और कुशल संचालन

  • नमो भारत ट्रेन की अधिकतम गति 160 किमी/घंटा होगी।

  • यह अर्ध-उच्च गति सेवा लंबी दूरी की यात्रा को बेहद कम समय में पूरा कर सकेगी।

  • पटना से मिथिला और समस्तीपुर के बीच यात्रा समय में बड़ी कटौती होगी।

यात्रियों के लिए आरामदायक और सुरक्षित यात्रा

  • हल्के, गद्देदार सीटें

  • ऑटोमैटिक दरवाजे और सीसीटीवी कैमरे

  • अत्याधुनिक ‘कवच’ टक्कर-रोधी प्रणाली के साथ यात्रा होगी पूरी तरह सुरक्षित।

तकनीकी रूप से उन्नत सुविधाएं

  • एल्यूमीनियम लगेज रैक और एलसीडी सूचना प्रणाली

  • मोबाइल चार्जिंग सॉकेट और डिफ्यूज एलईडी लाइटिंग

  • शीतल वातावरण के लिए पूरी तरह वातानुकूलित कोच

आसान और सुगम आवागमन

  • सीलबंद गैंगवे से कोचों के बीच निर्बाध आवागमन।

  • यात्रियों को एक आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिलेगा।

यह भी पढ़ें:  जयनगर से दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की AC कोच के अंदर निकला सांप, यात्रियों में मची चीख-पुकार, फिर जो हुआ...

पर्यावरण के प्रति सजग पहल

  • सड़क यातायात का दबाव कम कर के यह ट्रेन प्रदूषण और दुर्घटनाओं में कमी लाएगी।

  • एक हरित और टिकाऊ परिवहन विकल्प के रूप में उभरेगी।

महिलाओं के लिए विशेष सुविधा

  • महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष आरक्षित कोच की व्यवस्था की गई है।

  • यह कदम नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा।

मल्टीमोडल कनेक्टिविटी का लाभ

  • नमो भारत स्टेशन से यात्री सीधे बस, मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन से जुड़ सकेंगे।

  • यात्रियों को एक सुगम और निरंतर यात्रा अनुभव मिलेगा।

मिथिला और समस्तीपुर के लिए गर्व का क्षण

नमो भारत ट्रेन केवल एक नया ट्रांसपोर्टेशन विकल्प नहीं, बल्कि मिथिला क्षेत्र और समस्तीपुर मंडल के लिए गर्व, आत्मनिर्भरता और विकास का प्रतीक बनेगी।
यह ऐतिहासिक कदम राज्य के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को एक नयी ऊंचाई देगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Health Camp दरभंगा में ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात! बिरौल प्रथम हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी सेंटर की राहत |300 से अधिक की मुफ्त जांच,...

Darbhanga Health Camp: दरभंगा के बलहा गांव में भाजपा के 'सेवा समर्पण पखवाड़ा' के तहत 300 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच हुई। प्रथम हॉस्पिटल ने मुफ्त दवाएं भी बांटीं, आर्थिक रूप से कम #DarbhangaNews,#BiharHealth,#FreeMedicalCamp

दरभंगा में बड़ा ऐलान: अब मुफ्त मिलेगी कानूनी मदद, जानें कैसे?

Bihar Legal Aid: दरभंगा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बेनीपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया। जेल बंदियों, परिजनों और अपराध पीड़ितों को नालसा की योजनाओं के तहत मुफ्त कानू #BiharLegalAid,#DarbhangaNews,#FreeLegalServices

मोतीझील का बदलेगा रंग-रूप! 9 करोड़ से बनेगा हाईटेक शो, चंपारण के इतिहास को मिलेगी नई पहचान

Bihar Motijheel: मोतिहारी की ऐतिहासिक मोतीझील में करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से लाइट एंड साउंड शो बनेगा। यह शो चंपारण के इतिहास, संस्कृति और विरासत को जीवंत करेगा, जिससे पर्यटन #BiharMotijheel,#MotihariTourism,#LightAndSoundShow

Darbhanga News जाले में शराब माफियाओं पर पुलिस का कहर! घर से मिली 5 लीटर देसी दारू, एक गिरफ्तार

Bihar Liquor Ban: जाले पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुरैठा गांव में बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी में पांच लीटर देसी चुलाई शराब जब्त की गई और एक व्यक्ति #BiharLiquorBan,#JaleNews,#DarbhangaPolice