back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल में किसान का पंप सेट चोरी करते दो शातिर चोरों को ग्रामीणों ने दबोचा,

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के अहिलबाड़ा गांव में बीती रात एक किसान का पंप सेट चोरी करते दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पढ़िए उत्तम सेन गुप्ता की यह रिपोर्ट

- Advertisement -

पकड़े गए चोरों में
एक लदहो पंचायत के लदहो गांव का एवं दूसरा इसी पंचायत के अफजला गांव का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर पुलिस पोस्ट के पदाधिकारी हरेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात करते हुए दोनों चोर के साथ घटना को अंजाम देने के उपयोग में लाये जाने वाले दो बाइक भी पुलिस ने जब्त किया।

- Advertisement -

इस मामले को लेकर अहिलबाड़ा निवासी सह किसान साजिद हुसैन खां ने थाना में आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि श्रवण मंडल और अंग्रेज मुखिया दोनों चोर बेलगांव डिह के पश्चिम चॉर में इनका पंपसेट उठाते पकड़े गए। पुलिस पूछताछ में श्रवण मंडल और अंग्रेज मुखिया ने राजा राम नाम के अपने एक सहयोगी का नाम बताया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Mithila Painting का महाकुंभ, 50 से ज़्यादा कलाकार दीवारों पर बिखेर रहे अपनी कला का जादू

इसने फोन से इन दोनों को अहिलबाड़ा आने को बोला था। नरेन्द्र कुवर,राजेश चौधरी,संतोष यादव,विजय कुमार राय,रामारंजन राय,साजिद खां सहित कई किसानों ने बताया कि पिछले एक माह से खेतों मे लगे पंपसेट,मोटर की चोरी होने से किसानों में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।

इन लोगों ने बताया कि अज्ञात चोर इसके अलावे कई घरों में लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।जग्रनाथपुर पुलिस पोस्ट के पदाधिकारी एएसआई हरेन्द्र सिंह ने बताया कि बेलगांव के चॉर मे पंपसेट खोलते हुए दो चोर को ग्रामीण पकड़ कर रखे हुए थे। दोनों चोर के साथ दो बाइक को भी जब्त किया गया है। थानाध्यक्ष ब्रहमदेव सिंह ने बताया कि इस मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Shikhar Dhawan News: शिखर धवन ने रचाई सोफी शाइन से शादी, गब्बर के नए सफर पर सितारों ने लुटाया प्यार

Shikhar Dhawan News: भारतीय क्रिकेट के 'गब्बर' शिखर धवन ने अपनी जिंदगी की नई...

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह… टी20 वर्ल्ड कप में अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ने की रेस!

Jasprit Bumrah: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जब भारत और साउथ...

शिखर धवन वेडिंग: गब्बर की शाही शादी, सोफी शाइन संग तस्वीरें हुईं वायरल!

Shikhar Dhawan Wedding: क्रिकेट के इस 'गब्बर' ने जब सोफी शाइन का हाथ थामा,...

HPCL Recruitment: ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 608 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया

HPCL Recruitment: इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें