back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Madhubani में हो रही थी शादी, Darbhanga से गई थी बरात, चली गोली, ऑन द स्पॉट Murder

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मधुबनी, देशज टाइम्स। जिले के मधेपुर प्रखंड अंतर्गत भेजा थाना क्षेत्र के महपतिया गांव में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब हर्ष फायरिंग के दौरान एक किशोर की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान महपतिया वार्ड नंबर 5 निवासी मो. मसीउल्लाह के 18 वर्षीय पुत्र इफ्तेखार कौशर उर्फ लाला के रूप में हुई है।

- Advertisement -

दरभंगा से आई थी बारात, निकाह के बाद शुरू हुई फायरिंग

यह घटना शुक्रवार देर शाम की है, जब महपतिया गांव निवासी मो. नेहाल की बड़ी पुत्री की शादी हो रही थी। बारात दरभंगा जिला के सकतपुर थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव से आई थी। निकाह की रस्म संपन्न होने के बाद बारातियों द्वारा आतिशबाजी और हर्ष फायरिंग की जा रही थी। इसी दौरान चली एक गोली इफ्तेखार के सिर में जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

फायरिंग से मचा अफरातफरी, दूल्हे के रिश्तेदार की हुई मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खुशी में पटाखे चलाए जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात बंदूक से चली गोली किशोर इफ्तेखार के सिर में आर-पार हो गई। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। मृतक को दूल्हे का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Benipur पुलिस ने शराब माफियाओं के मंसूबों पर फेरा पानी, आधी रात में 110 बोतल नेपाली शराब जब्त

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, जांच जारी

घटना की सूचना पर झंझारपुर SDPO सुबोध कुमार सिन्हा, इंस्पेक्टर बीके ब्रजेश, भेजा थानाध्यक्ष सूरज कुमार और अपर थानाध्यक्ष वशिष्ठ कापर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

हर्ष फायरिंग पर रोक के बावजूद नियमों की उड़ रही धज्जियां

भारत सरकार की ओर से शादी समारोह, धार्मिक आयोजनों और अन्य सामाजिक अवसरों पर हर्ष फायरिंग को अवैध घोषित किया गया है। बावजूद इसके, बिहार समेत कई राज्यों में आज भी हर्ष फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं।

स्थानीय प्रशासन पर उठे सवाल

यह घटना एक बार फिर स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। यदि समय पर निगरानी की व्यवस्था होती तो शायद इस किशोर की जान बचाई जा सकती थी। स्थानीय ग्रामीणों ने इस मामले में गंभीर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इफ्तेखार कौशर की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में कोहराम मचा है। मृतक की उम्र महज 18 वर्ष थी और वह परिवार का सबसे छोटा पुत्र था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जाले अंचल कार्यालय में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 27 मामलों पर सीओ ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

फायरिंग करने वाले की पहचान अब तक नहीं

पुलिस द्वारा अब तक फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

इंडिया यूएस ट्रेड: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से भारतीय निर्यातकों को मिलेगा बड़ा फायदा

India US Trade: भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच एक नया व्यापार समझौता...

Bihar Police Recruitment Scam: बिहार पुलिस भर्ती घोटाला सिपाही परीक्षा में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, कई जिलों के 7 जालसाज गिरफ्तार

Bihar Police Recruitment Scam: वर्दी का सपना देखने वाले नौजवानों के अरमानों पर धोखाधड़ी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें