back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

पूछ रहा Darbhanga का पूरा बिरौल…ए नटवर चौधरी कहां तुम चले गए…कोचिंग संचालक की मौत से हर तरफ सदमे में बिरौल

एक होनहार लड़का, शांत स्वभाव, हंसमुख व्यक्तित्व, हमेशा हंसते रहने वाला नटवर चौधरी, अचानक हादसे का शिकार होकर सबों को बिलखता छोड़ दुनिया से विदा हो गया। मौत से परिवार पर जो गम के पहाड़ टूटे हैं, उसकी भरपाई शायद होना नामुमकिन...देशज टाइम्स परिवार की नमनाजंलि...

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल, देशज टाइम्स। ए बिरौल के चहेते नटवर चौधरी तुम कहां चले गए। जिंदगी से तुम्हें मौत ने आखिरकार बिरौलवासियों से ऐसे छीन लिया, सबकुछ तबाह हो गया। नटवर चौधरी की मौत से हर आंखें आज बेबस, उदास पड़ी है। कहां तुम चले गए…।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,दस दिन पूर्व 22 सितंबरर को श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल के समीप अपनी कोचिंग बंद कर डुमरी गांव के अरुण चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र नटवर चौधरी अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान करीब 8 बजे तेज रफ्तार में डुमरी से कोठीपुल जाने वाली अज्ञात पिकअप वैन गाड़ी ने ठोकर मारते हुए फरार हो गया।

- Advertisement -

तत्काल लोगों ने उन्हें जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आज मंगलवार की सुबह नटवर चौधरी के निधन की खबर से संपूर्ण बिरौल उदास पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिमरी में नशेड़ियों का उत्पात पड़ा महंगा, पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार

परिजनों के अनुसार, उनके शरीर का हर अंग हादसे से टूट चुका था। इधर, मौत की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। नटवर घर का एकलौता चिराग था। परिवार का आर्थिक स्थित काफी कमजोर है।

जानकारी के अनुसार, नटवर दो सालों से डुमरी रोड में कोचिंग चलाता था। इससे उसका परिवार चल रहा था। चार साल पूर्व कहुआ में उसकी शादी हुई थी। एक तीन साल की पुत्री एवं एक डेढ़ वर्ष का पुत्र है जो अपनी दादी देवता देवी के सीने से लिपटकर रो रहा है।

वहीं, मां देवता देवी खुद बेसुध पड़ी है। पिता अरुण चौधरी की हालत खुद लाचार है। बहन माला देवी बेसुध पड़ी है। पत्नी खुशबू पति के साथ ही थी। पोस्टमार्टम के बाद एम्बुलेंस से नवटर कि शव गांव आते ही एक झलक देखने को लोगों की भीड़ जुट गयी। नटवर का दाह संस्कार सिमरिया में किया गया है।

घटना से डॉ. नागेश्वर पंजियार, संजय कुमार सिंह पप्पू, समाजसेवी रंजीत भगत, अरुण कुमार चौधरी,संजीव चौधरी,नित्यानंद मंडल, शिक्षक आशुतोष चौधरी, सरपंच शंभु चौधरी, समेत पूरा गांव शोक संवेदना प्रकट कर रहा है। हर तरफ मातमी सन्नाटा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोने की कीमतों में उछाल: भू-राजनीतिक तनाव और फेड की अनिश्चितता का Gold Price पर असर

Gold Price: अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ...

AI Technology: बेंगलुरु के इंजीनियर का कमाल, नींद की पोजिशन के हिसाब से एडजस्ट होती है AI-पावर्ड पंखे की स्पीड

AI Technology: बेंगलुरु के एक इंजीनियर ने तकनीक की दुनिया में एक अनोखा प्रयोग...

Hardik Pandya: तलाक के बाद भी हार्दिक पांड्या ने जीता दिल, बेटे और नताशा को दिया 4 करोड़ का आलीशान तोहफा

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे हार्दिक पांड्या मैदान पर अपने हरफनमौला खेल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें