back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 21, 2026
spot_img

Darbhanga के युवक मो. शफीकुल्लाह की Saudi Arab में हत्या, पाकिस्तानी की करतूत से मचा जाले में कोहराम

spot_img
- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो जाले। दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के नरौछ गांव के लिए सऊदी अरब से बड़ी ही पीड़ादायक खबर सामने आई है। यहां जाले के नरौछ गांव के अब्दुल वदूद के पचीस वर्षीय पुत्र मो. शफीकुल्लाह की सऊदी अरब के आभा शहर में हत्या कर दी गयी। हद यह है, इस हत्या की खबर उसके परिजनों तक नहीं दी गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद तो कोहराम मचा है। सबसे तुर्रा यह, आज हत्या के चौदह दिन बाद भी परिजन न्याय के लिए तरस रहा है। अपने जिगर के टुकड़े की एक झलक पाने को तरस रहा है। और, अब तक जो जानकारी सामने आई उसके मुताबिक शफीकुल्लाह का शव वहीं एक अस्पताल में पड़ा है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,मो. शफीकुल्लाह की  सऊदी अरब में हत्या की जानकारी परिजनों को काफी देर से मिली। वह भी सोशल मीडिया से। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी युवक ने सऊदी में दो भारतीयों की हत्या की है। इसमें एक मो. शफीकुल्लाह भी है जो जाले के नरौछ का रहने वाला है। सोशल मीडिया से जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने सरकार से गुहार लगाई है।

ग्रामीणों ने देशज टाइम्स को बताया कि जाले नरौछ के अब्दुल वदूद के पुत्र मो. शफीकुल्लाह की सऊदी अरब के आभा शहर में हत्या कर दी गई। घटना गत 12 अप्रैल की बताई जा रही है। यह खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई। बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी शफीकुल्लाह के परिजनों को नहीं दी गई थी।

शफीकुल्लाह की मौत की सूचना की पुष्टि हो जाने बाद परिजनों ने आभा शहर से उसके शव को लाने के लिए पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री डॉ. शकील अहमद से संपर्क किया। मृतक के चचेरे भाई खुर्शीद ने बताया कि शफीकुल्लाह के संदर्भ में डिटेल्स डॉ. शकील को भेज दी गई हैं। बताया जाता है कि मैट्रिक पास शफीकुल्लाह आभा में जेसीबी चलाता था। वह तीन मार्च 2020 को भारत से गया था।

परिजनों ने बताया कि शफीकुल्लाह का शव आभा शहर के किसी अस्पताल में रखा हुआ है। उसे वे लोग अपने घर पर मंगवाकर कफन-दफन करना चाहते हैं। शफीकुल्लाह के परिजनों ने श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा से भी शव को वतन लाने की गुहार लगायी। मंत्री ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि शफीकुल्लाह के परिजनों ने उनसे संपर्क किया है। इसमें नियमानुकूल सभी तरह की मदद की जाएगी।

शफीकुल्लाह के पिता ने बताया कि सोशल मीडिया से यह खबर शनिवार को गांव पहुंची। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से उन्होंने शव की पहचान हुई। आभा शहर में रह रहे एक व्यक्ति से संपर्क करने पर पता चला कि एक पाकिस्तानी ने भारत के दो लोगों की हत्या कर दी, जिसमें एक शफीकुल्लाह भी था। एक मृतक केरल का रहने वाला बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News :आसमानी आफत ने बरपाया कहर, अलीनगर में ओलावृष्टि से फसलें तबाह, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

जानकारी के अनुसार, अपने वतन से दूर सऊदी अरब  गए श्रमिक की गला रेत कर हत्या किए जाने का समाचार सुन कर क्षेत्र में हड़कंप मचा गया। जिनके परिजन विदेश में रह रहे उनके यहां भय का माहौल व्याप्त हो गया है। विदेश में रह रहे परिजनों से लोग कुशलता पूछ रहे हैं।

जाले थाना क्षेत्र के नरौछ गांव के अब्दुल वदूद के 25 वर्षीय  पुत्र मो. शफीकुल्लाह की सऊदी अरब के आभा शहर में गला रेत कर हत्या कर दिए जाने की खबर से उसके पैतृक गांव सहित परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
शफीकुल्लाह की हत्या आभा में 11/ 12 अप्रैल को पाकिस्तान के एक श्रमिक की ओर से किए जाने संबंधित बात बताई जा रही है, हत्या क्यों एवम किस वजह से किया गया इसकी जानकारी नहीं मिली है।
शफीकुल्लाह के हत्या की जानकारी उसके परिजनों को अबतक देश विदेश भारत सरकार सऊदी अरब सरकार के द्वारा औपचारिक रूप से नही दी गई है।
शफीकुल्लाह के पिता बदूद अंसारी  जागरण प्रतिनिधि को अपने घर देख कर बेतहसा रोते हुए कहा की पहला आदमी आप है जो हमसे मिलकर हमरा पुरसा हाल  जानने आए है, उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया से यह खबर शनिवार देर शाम उनके गांव कुछ लोगो देखी।
इसमें सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से शफीकुल्लाह के गला रेता शव की पहचान हुई। शफीकुल्लाह की मौत की सूचना की पुष्टि हो जाने बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां जहानी खातून बेटा की मौत की खबर सुनकर बेहोश है, परिजन उन्हे पानी छिट कर होश दिलाते फिर बेहोश हो जाती है। बहन इशरत खातून को देख रोती चिल्लाती कह उठती है अल्लाह तूने यह क्या इंसाफ किया।
मृतक शफीउल्लाह के बहनोई मो. फारूक ने बताया कि 1मार्च 2020 को वह सऊदी अरब के सलीम शहीद अल सहराई कंपनी के पोपलेन जेसीबी मशीन का वह ड्राइवर था। कंपनी के साथ दो वर्ष का एग्रीमेंट था। जो पिछले महीने पूरा हो गया। बीते 7 अप्रैल को फोन पर उसने बताया की कंपनी 6 माह से तनखाह नही दे रहा है, घर जाने की बात पर कंपनी के कफील ( मालिक ) ने कहा की 6 महीना प्रोजेक्ट का काम है,यहां छौ माह और रहकर घर जाने की बात बताया।
मृतक भाई में सबसे छोटा है बड़ा भाई रहमतुल्लाह मझला भाई इनायत हुसैन मुंबई में सिलाई का काम करता है,दोनो की बीबी नरोछ में रहती है,दो बहन है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है छोटी बहन इशरत खातून कुंवारी है, सऊदी से आने पर बहन की शादी करने एवम घर बनाने की बात बताया था। लेकिन सब अरमान खाक में मिल गया। इसने बताया कि  शव को लाने के लिए भारत सरकार से गुहार संबंधी मेल विदेश व गृह मंत्रालय को भेजा है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rohini Acharya ने PM Modi को बताया ‘फोटोजीवी प्रधान’, डॉलर और गैस सिलेंडर पर घेरा, मचा सियासी बवाल

Rohini Acharya: सियासी तरकश से जब आरोपों के तीर निकलते हैं, तो सामने कौन...

मोबाइल चार्जिंग: क्या लैपटॉप चार्जर से फोन चार्ज करना सुरक्षित है?

Mobile Charging: आज के समय में जब हमारे फोन हमारी लाइफलाइन बन चुके हैं,...

फर्जी अकाउंट्स पर भड़कीं Rohini Acharya, साइबर सेल से की शिकायत, बोलीं- छवि बिगाड़ने की साजिश, पढ़िए Rohini Acharya के नाम पर चल रहे...

डिजिटल दुनिया की चकाचौंध में अक्सर गुमनाम चेहरों की आड़ में साज़िशें पनपती हैं,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें