संजय कुमार राय, दरभंगा देशज टाइम्स ब्यूरो। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवारा गांव स्थित पतांजलि इंटरप्राइजेज दुकान से करीब सात लाख मूल्य के सामानों की चोरी के मामले में पुलिस ने सामानों की बरामदगी समेत छह बदमाशों को गिरफ्तार कर पूरे मामले से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है।
दरभंगा के सिंहवाड़ा के भरवाड़ा पतंजलि दुकान से लाखों की चोरी का पर्दाफाश, दो झोला सामान भी बरामद, छह अपराधी गिरफ्तार, डीएसपी कृष्ण नन्दन प्रसाद की दिलेरी और एक्शन का त्वरित कमाल
छह मोबाइल के अलावे घटना में प्रयुक्त बोलेरो BR06GE-1908,BR01PC-1615के अलावे पतंजलि कंपनी का दो झोला और अन्य सामान भी बरामद किये गये हैं।
दरभंगा के सिंहवाड़ा के भरवाड़ा पतंजलि दुकान से लाखों की चोरी का पर्दाफाश, दो झोला सामान भी बरामद, छह अपराधी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष मनीष कुमार की दिलेरी और एक्शन का त्वरित कमाल






सदर डीएसपी कृष्ण नन्दन प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुये कहा कि चोरी की घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया इस अवलोकन से यह पता चला कि दुकान के ग्रिल का तोड़ने के बाद इन दोनों बोलेरो का घटना में इस्तेमाल किया गया था।
पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के तहत एक बोलेरो बी आर 01पीसी 1615 एवं उसके चालक मुजफ्फरपुर के कांटी निवासी राजेश शाही के पुत्र उज्जवल शाही को गाड़ी के साथ बरामद करते हुए गिरफ्तार किया !यही नहीं उज्जवल के निशानदेही पर सीतामढ़ी जिला के पुनोरा गांव से दूसरा पिकअप बी आर 0जी ई 1908के चालक सह मालिक स्व नंद किशोर राय के पुत्र संजीव कुमार को पुलिस ने दबोचा।
पूछताछ के क्रम में पता चला कि मुजफ्फरपुर जिला के उज्जवल शाही संजीव कुमार के अलावे इसी जिला के अहियापुर थानाक्षेत्र के बैजनाथपुर निवासी नथुनी रजक के पुत्र राजेश कुमार एवं इसी गांव के स्व ललित सिंह के पुत्र मनोज सिंह वही सीतामढ़ी जिला के पुनोरा गांव निवासी भिखारी महतो के पुत्र पिंटू कुमार एवं उसका सगा भाई राजू कुमार इस घटना में शामिल हैं।
डीएसपी श्री कुमार ने कहा कि एसएसपी के निर्देश पर एक टीम बनाई गई थी जिस टीम के प्रमुख सिंहवाड़ा थाना के थानाध्यक्ष मनीष कुमार नेतृत्व कर रहें थे। इनके थाना के कई और भी सहयोगी पुलिस पदाधिकारी एवं तकनीकी सेल के प्रभारी के कुशल तकनीकी सलाहों पर पूरे मामले से पर्दा हट सका।









You must be logged in to post a comment.