back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Darbhanga के सिंहवाड़ा बाजार के दवा व्यवसायी की दुकान में चोरी का पर्दाफाश

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। दरभंगा के सिंहवाड़ा बाजार के दवा व्यवसायी सत्येंद्र पांडेय की दुकान में चोरी का स्थानीय पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। सिंहवाड़ा पुलिस लगातार अपराध रोकने की कवायद में जुटा है। इसके तहत अपराधियों की धर-पकड़ अभियान लगातार जारी है।

- Advertisement -

इसी के तहत थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया सिंहवाड़ा बाजार के दवा व्यवसायी सत्येंद्र पांडेय की दुकान से चोरी की दो मोबाइल और कैश के साथ स्थानीय पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। यह सिंहवाड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सिंहवाड़ा बाजार में 22अक्टूबर की रात दवा दुकान में नकद व मोबाइल चोरी मामले में स्थानीय नगर पंचायत के युवक मनोज पासवान को पुलिस ने बटेश्वर स्थान पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: केवटी में Scout Guide ट्रेनिंग कैंप ... लिट्टी-चोखा बनाकर बच्चों ने सीखी आत्मनिर्भरता, जानें क्या-क्या हुआ

इसके पास से चोरी की कैश दो हजार 78 रूपए के साथ दो की पैड बटन मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार बदमाश ने अपराध की बात स्वीकार की है।

जानकारी के अनुसार, सिंहवाड़ा बाजार के दवा व्यवसायी सत्येंद्र ठाकुर के खपरैल दुकान का बांस बल्ले हटाकर गिरफ्तार बदमाश ने 25 सौ रूपए व दो मोबाइल की चोरी की थी। घटना के बाद से पुलिस युवक को तलाश कर रही थी।

थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया है कि गिरफ्तार बदमाश मनोज पासवान पहले भी चोरी मामले में दो बार जेल जा चुका है। इधर दुकानदार सत्येद्र पांडेय ने थाना पर बरामद मोबाइल की पहचान कर ली है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Salman Khan के रिश्तेदार को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी!

Salman Khan: बॉलीवुड में इन दिनों जैसे सितारों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा...

दिल्ली विश्वविद्यालय में DU Assistant Professor Recruitment: 600 पदों पर जल्द होगी भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया

DU Assistant Professor Recruitment: दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में लंबे समय से शिक्षकों...

हिंदू नव वर्ष 2026: विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ और चैत्र नवरात्रि

Hindu New Year 2026: सनातन धर्म में प्रत्येक नए वर्ष का आगमन केवल कैलेंडर...

अमेरिकी व्यापार समझौते के झटके से Indian Rupee लड़खड़ाया, भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा

Indian Rupee: अमेरिकी व्यापार समझौते में संशोधन की खबरों के बीच भारतीय रुपया डॉलर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें