- Advertisement -

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड के रामपुरा पंचायत अंतर्गत हनुमाननगर गांव के ब्रम्हस्थान में मधुबनी के पूर्व सांसद हुकुमदेव नारायण यादव के ऐच्छिक कोष से लगा सोलर लाइट के चारों बैटरी को चोरों ने रात में एक बजे से चार बजे के बीच खोल लिया।
- Advertisement -
जानकारी देते हुए भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर राम बालक ठाकुर ने देशज टाइम्स को बताया कि सोलर लाइट मेरे घर के सामने होने की वजह से अमूमन ध्यान रहता था। रात में भी एक बजे तक लाइट जल रही थी।सुबह में चार बजे उठा तो लाइट बंद दिखी।
- Advertisement -
फिर नजदीक में जाकर देखा तो पता चला कि बॉक्स का ताला टूटा है। वहां से बैटरी गायब है। फिर सिंहवाड़ा थाना को दूरभाष पर सूचित किए। इससे पूर्व में भी चोरों ने दो बार ऑटो लेकर चोरी का प्रयास ठंड के समय में किया था। लेकिन, जगे होने की वजह से आवाज दिया तो वो भाग गया था।
- Advertisement -

