back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

Darbhanga के हायाघाट में Singh Electronics का शटर तोड़कर लाखों की चोरी, @1घंटे तक दुकान में रूके अपराधियों ने कुछ ना छोड़ा, CcTv Live में सबकुछ साफ-साफ

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। हायाघाट में ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में एक साथ लाखों की चोरी हुई है। चोरी की वारदात सीसीटीवी फुटेज में LIVE दिख रहा है। चोरों की करतूत से स्थानीय लोगों समेत जनप्रतिनिधियों में नाराजगी है। जहां अपराधियों ने हायाघाट थाना क्षेत्र के घोषरामा गांव स्थित सिंह इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखे एक लाख 27 हजार रुपए नकद सहित मोबाइल सेट, सोने की हनुमानी, चांदी की अंगूठी आदि की चोरी कर ली है। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की यह रिपोर्ट…

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हायाघाट प्रखंड क्षेत्र में एक ज्वेलरी दुकान और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में चोर के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इसमें चोरी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी के दौरान का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमे देखा जा सकता है की कैसे दो चोर दुकान के शटर को तोड़ कर अंदर प्रवेश करते हैं। एक घंटे तक एक-एक कीमती सामान को चोरी कर अपने साथ ले जाते हैं।

- Advertisement -

सूचना मिलने पर पहुंची हायाघाट थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। दुकानदार रमण कुमार सिंह ने थाने में आवेदन दिया है। घटना करीब तीन बजे रात की बताई जाती है। दुकानदार ने पुलिस को घटना की पूरी सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया है। उन्होंने पुलिस से फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा सकती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बहेड़ी से निकलेगा ट्रैफिक समस्या का हल... Baheri Bypass का सपना जल्द होगा साकार, DM ने निर्माण कार्य का लिया जायजा, जून तक की डेडलाइन तय

इस मामले पर हायाघाट से भाजपा विधायक रामचंद्र प्रसाद साह ने नाराजगी जताते हुए कहा की इलाके में लगातार चोरी की घटना बढ़ी है।एक तरफ अब इलेक्ट्रॉनिक दुकान में थोड़ी दूसरी तरफ ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना हुई है।जबकि जिस जगह चोरी हुई है उसके दोनों तरफ दो थाना होने के बावजूद पुलिस प्रशासन का चोरों में डर नहीं है।

वहीँ दूसरी घटना पतोर ओपी क्षेत्र के आनंदपुर चौक पर 18 अक्टूबर की रात चोरों ने ज्वेलरी दुकान की दीवार तोड़कर कर करीब पांच लाख रुपए के चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंचे ओपी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने घटना की तहकीकात की तथा आसपास लगे सीसीटीवी की भी जांच की।

पीड़ित दुकानदार बेलवागंज मोहल्ला निवासी गौरव कुमार आनंद ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया है। बताया जाता है चोर बगल में बंद पड़े रूम का ताला तोड़कर भीतर घुसे और सोने-चांदी की दुकान की दीवार में छेनी-हथौड़ी से सुराख कर प्रवेश किया।

चोरों ने दुकान की तिजोरी को तोड़कर उसमें रखे करीब पांच लाख रुपए के चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। दोपहर बाद श्वान दस्ते ने भी घटनास्थल की जांच की। वहीं सदर इंस्पेक्टर ललन कुमार ने भी आनंदपुर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Stock Market हाहाकार: निवेशकों के 7.55 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, क्या है गिरावट की मुख्य वजह?

Stock Market: तीन दिनों की लगातार बढ़त के बाद भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते...

PhonePe ने लॉन्च किया बायोमेट्रिक सुविधा वाला UPI Payment, 5000 तक का भुगतान अब एक टच से!

UPI Payment: डिजिटल भुगतान के बढ़ते दायरे में फिनटेक कंपनियों का नवाचार लगातार जारी...

छोटे बच्चों की पढ़ाई बनेगी मजेदार: NCERT e-Magic Box ऐप से AI करेगा बच्चों का मार्गदर्शन

NCERT e-Magic Box: आज के डिजिटल युग में, बच्चों की शिक्षा को केवल किताबों...

Munger News: ₹1500 ने ली युवक की जान, उधार के पैसे मांगना पड़ा महंगा, सिर पर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट

Munger News: इंसानियत की कीमत जब चंद रुपयों से भी सस्ती हो जाए, तो...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें