spot_img

Darbhanga News | दरभंगा सदर में चोरों का गदर, पुलिस अफसरों समेत तीन घरों में लाखों की चोरी

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | दरभंगा सदर में चोरों ने गदर मचाया है। पुलिस अफसरों समेत तीन घरों में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए अपराधियों ने दरभंगा के सदर भालपट्टी थाना क्षेत्र के भालपट्टी पंचायत के नैनाघाट गांव में भारी तांडव मचाया है। चोरों के तांडव से पुलिस की नींद उड़ गई है तो आम लोगों की चैन गायब हो गई हैं, जहां बीती रात वार्ड 17 में एक ही रात तीन घरों में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

Darbhanga News | सीसीटीवी में कैद है वारदात

जानकार के अनुसार, पूर्व डीएसपी स्व. शमीउर्र रहमान और वर्तमान में जेल पुलिस इक़बाल खान, एसआई राहत हुसैन खान के घर को निशाना बनाया गया। इसमें लाखों के जेवरात सहित अन्य कई कीमती सामान चोर लेकर फरार हो गए हैं। इस मामले में इंसाफ मंच के नेता पप्पू खान ने बताया कि चोरो का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान की बेटी सीमा बनी DSP, भाजपा महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और प्रथम हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राजेश झा ने किया सम्मानित

Darbhanga News | गश्ती में लाना होगा तेजी

उन्होंने कहा भालपट्टी थाना क्षेत्र में इन दिनों स्थानीय पुलिस की गश्ती नहीं होने से चोरों का मनोबल बढ़ गया है। गश्ती ठीक से नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा, गश्ती दल ग्रामीण क्षेत्र में नदारद रहती है। इससे चोरी की सूचना देने पर भी भालपट्टी थाना पुलिस समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंचती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

Darbhanga News | झारखंड पुलिस में कार्यरत हैं दोनों अधिकारी

लिखित आवेदन दिए जाने के बाद ही पुलिस पहुंचती है। पप्पू खान ने बताया जिनके घरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं। इनमें जैनुल अब्दीन और मुर्शिद खान दोनों भाई वर्तमान में झारखंड पुलिस में कार्यरत है। उन्होंने बताया अगर ठीक से क्षेत्र में गश्ती होती तो एक साथ कई घरों में जो चोरी की घटनाएं नहीं होती। वरीय पदाधिकारी से मांग करते हुए करते हुए उन्होंने कहा गश्ती व्यवस्था में बदलाव लाएं। चोरों की धरपकड़ की कार्रवाई में तेजी लाने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में डेढ़ करोड़ की सोने की लूट का मास्टरमाइंड डॉक्टर! पुलिस ने दबोचा, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Patna Gold Robbery: पटना के बोरिंग रोड स्थित गिन्नी ज्वेलर्स से 1.5 करोड़ रुपये के सोने की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किय#PatnaGoldRobbery,#BiharCrime,#GinniJewelers

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya

बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

Bihar Weather: समस्तीपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 28 जून 2026 के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें अधिकत#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaMausam

दरभंगा में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे लोग, फैज- भरत -दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की मांग! जाले में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में भोजपुर के समाजसेवी भरत भूषण तिवारी और मो. फैज के हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दोषियों पर कड़ी का#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CandleMarch