अपराधी किस्म के लोग अलग-अलग तरीकों से अपराध को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में, लोगों का एक दूसरे पर से विश्वास उठ जाएगा। ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, तीन बदमाशों ने गाड़ी मालिक को पिस्टल दिखाकर उसका स्कार्पियो लेकर फरार हो गया हैञ पीड़ित व्यक्ति ने इस बाबत एसएसपी अवकाश कुमार से लिखित शिकायत की है।






सुपौल जिला के पिपरा खुर्द निवासी दुर्गानंद प्रसाद किसी काम से भपटियाही चौक अपने स्कार्पियो गाड़ी (बीआर 50पी 6617) से आए थे। इसी बीच तीन अज्ञात लोग वहां आकर कहने लगे कि मुझे हवाई अड्डा जाना है। बहुत इमरजेंसी है। आपको जीतना खर्च होगा, हमलोग आपको देंगे।
यह कहते हुए बार-बार आग्रह करने लगा। इस जिद को लेकर मुझे दया आ गई और मैं सभी को गाड़ी में बैठाकर दरभंगा के लिए चल दिया। राजे टोल प्लाजा से डेढ़ किलो मीटर आगे बढ़ा तो एक आदमी ने मेरे गले में गमछा लगा दिया। दूसरे ने पिस्टल निकालकर सटा दिया और गाड़ी रोकवा लिया।
धक्का देकर मुझे बाहर गिरा दिया और गाड़ी समेत मेरा मोबाइल लेकर फरार हो गया। इसे लेकर श्री प्रसाद ने एसपी को आवेदन दिया है।








