spot_img

Darbhanga News|Benipur News| डखराम, पौड़ी, बसुहाम, आशापुर, नंदापट्टी, हरिपुर, हावीभौआर, सज्जनपुरा, पोहद्दी…जहां जाइएगा घुटने भर पानी पाइएगा

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News|Benipur News| डखराम, पौड़ी, बसुहाम, आशापुर, नंदापट्टी, हरिपुर, हावीभौआर, सज्जनपुरा, पोहद्दी…जहां जाइएगा घुटने भर पानी पाइएगा जहां, बेनीपुर में मानसून पूर्व हुई झमाझम बारिश ने सरकारी व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। गत मंगलवार को देर शाम एवं गुरुवार की दोपहर आंधी-तूफान के साथ बारिश ने नगर परिषद क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सड़कों पर कहीं घुटने भर जमा पानी तो कहीं जमे कीचड़ ने आवागमन बाधित कर दिया है।

- Advertisement -

Darbhanga News| Benipur News|आम लोगों को राहत,आम लीची के उत्पादन बढ़ेंगे

जानकारी के अनुसार, वर्तमान बारिश ने महीनों से चल रही धूप की तेज तपिश और प्रचंड पछुआ हवा की झोंके ने जहां आम लोगों को राहत दी है। वहीं, किसानों के चेहरे पर भी रौनक ला दी है। गरमा फसल के साथ-साथ आम लीची के उत्पादन में भी वृद्धि होने की आसार जगा दी है। दूसरी ओर वर्तमान समय में चल रहे लोकसभा चुनाव में लू चलने की स्थिति के कारण मतदान प्रतिशत में काफी कमी देखी जा रही थी। लेकिन, अब मतदान के प्रतिशत में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना बनने लगी है। इससे प्रशासन ने थोड़ी राहत की सांस ली है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा वालों ध्यान दें! 13 और 14 अक्टूबर की रात इन 38 इलाकों में नहीं रहेगी बिजली, देखें आपका इलाका है या नहीं

Darbhanga News| Benipur News|सरकार की गली नाली योजना की खुल गई पोल, चलना दूभर

दूसरी ओर, ग्रामीण एवं नगर परिषद क्षेत्र में जलजमाव और बजबजाती कीचड़ ने सरकार की गली नाली योजना की पोल खोल कर रख दिया है। नगर परिषद क्षेत्र के डखराम, पौड़ी, बसुहाम, आशापुर, बेनीपुर की विभिन्न सड़कों में घुटने भर पानी जमा हो गया है। निर्माणाधीन वरुणा रसियारी एसएच 88 के बेनीपुर नंदापट्टी सड़क पर जमे कीचड़ ने तो पैदल कौन कहे वाहन से चलना दूभर कर दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में नौकरी का बंपर मौका! असेंबली और प्रोडक्शन के 100 पदों पर सीधी भर्ती, तुरंत पाएं ₹19000 की सैलरी

Darbhanga News| Benipur News| सात निश्चय योजना की लूट की खुली छूट का दिख रहा चहुंओर नजारा

इधर, ग्रामीण क्षेत्रों के सड़कों एवं नाली निर्माण के नाम पर सात निश्चय योजना के तहत लूट की खुली छूट का पोल खोल कर रख दिया है। हरिपुर, हावीभौआर, सज्जनपुरा, पोहद्दी सहित अन्य गांवों में कयी मुख्य सड़कों पर जलजमाव एवं कीचड़ ने अपना साम्राज्य स्थापित कर लिया है। इसका मूल कारण घटिया निर्माण और उड़ाही कार्य न होना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में नदी से निकला सड़ा-गला शव, पहचान मुश्किल, कहां से आया?

Darbhanga News| Benipur News| रखरखाव के अभाव में जी का जंजाल,थपेड़े से राहत

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले एक दशक में ग्रामीण क्षेत्रों में भी गली एवं नाली का निर्माण तो हुआ लेकिन रखरखाव के अभाव में अब वह जी का जंजाल बनता जा रहा है। लेकिन, कुल मिलाकर आम लोगों ने इस बारिश से दिन प्रतिदिन हो रहे अग्निकांड और लू के थपेड़े से राहत को लेकर खुश नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Ranji Trophy रिंकू सिंह और माधव कौशिक के शतकों से यूपी मजबूत! पहली पारी में बनाए 540 रन| बिहार की खराब शुरुआत

Bihar Ranji Trophy: राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी एलीट 2026-27 मुकाबले के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश ने अपनी पहली पारी में 540 रनों का विशाल स्कोर खड़ा #BiharRanjiTrophy,#RinkuSingh,#RajgirStadium

Darbhanga Power Cut जाले वालों ध्यान दें! 13 अक्टूबर को 3 घंटे गुल रहेगी बिजली, जानें कब और क्यों?

Jale Power Cut: जाले में 13 अक्टूबर 2026 को सुबह 6 बजे से 9 बजे तक 3 घंटे बिजली गुल रहेगी। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, जाले ने 33 केवी लाइन के रखरखाव और पेड़ों की छंटाई के कारण इस #JalePowerCut,#BiharElectricity,#PowerMaintenance

बिहार में जनता की हुई मौज! 55 लाख पक्के मकान, MBBS सीटें बढ़ीं, बाढ़ से भी मिलेगी मुक्ति | पढ़िए – CM Samrat ने...

Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विकास की नई तस्वीर पेश की। राज्य में 55 लाख पक्के मकान, 4710 MBBS सीटें और बाढ़ से निपटने की योजनाओं पर #BiharCabinet,#SamratChoudhary,#BiharDevelopment

Darbhanga News बिरौल के बेटे मेहताब ने किया कमाल- अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम ! फल बेचकर गुजारा करने वाले पिता का...

Bihar Wrestling: बिरौल के मोहम्मद मेहताब ने बिहार राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जगह बनाई है। फल विक्रेता के बेटे मेहताब ने सीमित संसाधनों के बावजूद यह मुकाम हासिल किया है। #BiharWrestling,#BiroulNews,#SportsBihar