spot_img

Darbhanga News| Ghanshyampur News| बरसात बाकी है, अभी से ये गुस्सा…ये हलकानी, ये घुंमतूं जीवन, आगे क्या होगा?

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Ghanshyampur News| बरसात बाकी है, अभी से ये गुस्सा…आगे क्या होगा? जहां हालात एकदम विस्फोटक हैं। थोड़ी सी बारिश में दरभंगा जिला नारकीय बन गया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बारिश से जलजमाव की स्थिति अभी से दिख रही है। आगे, बरसात शुरू होते ही खतरा लोगों के लिए प्रलय लेकर आएगा।

- Advertisement -

Darbhanga News| Ghanshyampur News| ताजा मामला घनश्यामपुर के गांवों का है

जहां, ताजा मामला घनश्यामपुर के गांवों का है। यहां के अधिकतर इलाके जलजमाव की चपेट में है। इससे लोगों का घर से निकलना दूभर बना है। आवागमन ठप सरीखे है। यातायात प्रभावित हैं। लोगों का गुस्सा फूट रहा है। लोग अपने जनप्रतिनिधियों को कोस रहे हैं। चुनावी मौसम में यह विकट स्थिति बन गई है लोगों के लिए। जहां, ना निगलते बन रहा न उगलते। यही वजह है कि स्थानीय लोग अब इस चुनाव में वोट बहिष्कार का फैसला लेने का मूड बना रहे हैं।

- Advertisement -

Darbhanga News| Ghanshyampur News| रसियारी से किरतपुर जाने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं

जानकारी के अनुसार, स्थानीय प्रखंड में बीती रात तेज हवा और बारिश का क्रम आज सुबह भी जारी रहा। इससे पूरे इलाके में जलजमाव की नौबत है। सबसे बुरी स्थिति शंभु चौक से महाथवार जाने वाली पथ पर है। वहीं, रसियारी से किरतपुर जाने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। यही हाल, शंभु चौक से हरही मुसहरी पाली तक जाने वाले मुख्य पथ की है। यहां, लोग चल रहे हैं लेकिन कब कहां कौन पलट जाए। कहना, समझना मुश्किल।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा वालों का बिजली बिल क्यों आया इतना ज्यादा? NBPDCL ने बताई असली वजह!

Darbhanga News| Ghanshyampur News| कमला बांध पर नव निर्माण कार्य, मुसीबत का पहाड़

जानकारी के अनुसार, कमला बांध पर नव निर्माण कार्य चलने से यह स्थिति और विकट हो गई है। कारण, कमला बांध पर मिट्टीकरण का कार्य चल रहा है। इस मिट्‌टी पर बारिश के थपेड़ों ने इसे चलने लायक भी नहीं छोड़ा है। इससे यातायात पूरी तरह ठप है। इससे  लोगों को काफ़ी दूरी तय करते हुए किरतपुर जाना पड़ रहा है।

Darbhanga News| Ghanshyampur News| कहीं लोग चुनाव बहिष्कार पर ना उतर जाएं…

वहीं, ग्रामीण शैलेंद्र झा उर्फ भोला झा ने बताया, शंभु चौक से हरही मुसहरी का मुख्य मार्ग विगत पांच वर्षों से ऐसा है, हर चुनाव में नेता जी आते हैं। आश्वसन देते हैं। चले जाते हैं। जीतने के बाद न सांसद सुधी लेने आते हैं न ही विधायक देखने के लिए आते हैं। ऐसा हाल रहा तो आने वाले लोकसभा चुनाव में गांव के लोग वोट बहिष्कार करने पर मजबूर हो जाएंगें।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News 100 से ज्यादा महिलाओं को साक्षर करने वाली रसियारी की अनामिका देवी की आंखों से ' जिंदा रहेंगी अक्षर ज्ञान '! निधन के बाद दान किए नेत्र, अब नई जिंदगी में नई उम्मीद!

Darbhanga News| Ghanshyampur News| लोगों में गुस्सा सातवें आसमान पर है, जहां से अभी बारिश शुरू ही हुई है।

इसी मौके पर धमेंद्र झा, शुभंकर झा, चंदन झा, पुरषोत्तम झा, विष्णु कांत मिश्रा, बुच्ची मिश्रा, हरिचंद्र मिश्र, विनोद झा, सरोज झा, शिलाकांत झा, सुभाष झा, कालिकांत झा, संबोध झा, राजेश झा, दिलखुश झा के साथ गांव के कई ग्रामीण उपस्थित रहे। इनका कहना है, अभी तो बारिश शुरू ही हुई है। अगर, यही हाल रहा तो हमलोग घरों में कैद होने को विवश हो जाएंगें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion