spot_img

दरभंगा में बिजली देने वाले तेरे सिस्टम में छेद है…3 घंटे तक आग की उल्टी करता रहा भगवानदास चौक का ट्रांसफार्मर

spot_img
- Advertisement -

संजय कुमार राय, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो प्रमुख। बिजली के बिना जीवन की सांसें अब थम जाती है। बिजली हर घर की जरूरत में ऐसे शुमार हो चुका है, इसके बिना एक पल भी जीना मुश्किल। सरकार भी इसके लिए तत्पर है। विभाग भी लगातार बिजली आपूर्ति में जुटा है। मगर, सिस्टम में अभी भी कई लोचा है। आपूर्ति प्रणाली में अभी भी सुधार की बेहद और सार्थक जरूरत है।

- Advertisement -

कारण, थोड़ी सी बारिश क्या होती है। कहीं, ट्रांसफार्मर से आग की उल्टी शुरू हो जाती है। कई घंटों बिजली बाधित हो जाती है। आकाश में मेधा के आते ही लोगों के दिल कांपनें लगते हैं, अब तो बिजली गई। और फिर घंटों बिजली गुम हो जाती है। हां, अगर बड़ा झंझावात हो, अस्त-व्यस्त हवाओं के झोंके बेपटरी पर उतर आए तो बात समझ में आती है।

- Advertisement -

मगर, थोड़ी सी बारिश टिप-टिप क्या हुई। बिजली का यूं चले जाना या ट्रांसफार्मर में आग के लपटों के गोलों के गुब्बार बन जाना लोगों के जेहन में नहीं उतर रहा। अगर, ऐसा होता रहा तो लोग अब खामोश भी नहीं रहेंगे। बिजली की ऐसी आदत पड़ चुकी है, वह बिजलीवीर बनकर विभाग और सरकार पर बरस पड़ेंगे। इसमें वीरांगनाएं यानी महिलाओं की भी तादाद उस बिजलीवीरों का साथ देतीं मिलेंगी जो अब बिजली के बिना रह नहीं सकती।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा एक्शन: एक महीने में 110 शराबियों को कोर्ट ने सुनाई सजा, जानिए पूरा मामला

ताजा मामला, दरभंगा के भगवानदास जेपी चौक पर देखने को मिला। यहां करीब तीन घंटों तक ट्रांसफार्मर आग की उल्टी करती रही। विभाग पहले से ही कहीं हांफकर आया था, सो रहा था और उपभोक्ताओं की बैचेनी देखते ही बन रही थी। कारण,यह सिर्फ एक चौक का मामला नहीं है। पूरे जिले के हरके प्रखंड के हर पंचायतों में बिजली की कमोवेश आज भी वही स्थिति है जो जेपी चौक पर दिखा।

यह भी पढ़ें:  LNMU Darbhanga कैंसर पर शोध कर दरभंगा की बेटी काजल ने लहराया परचम, अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला बड़ा सम्मान

जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग की लापरवाही अक्सर देखने और सुनने को मिलती है। इस लापरवाही में कई लोंगों ने जानें भी गंवाई हैं। आज भी ऐसा ही एक घटना सामने आया लेकिन जान माल की क्षति नहीं हुई। बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता और कनीय विद्युत अभियंता की लापरवाही के कारण बीती रात बिजली ट्रांसफार्मर में तीन घंटे तक आग तूफान मारती रही। वहीं, विभाग सोता रहा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल दरभंगा (शहरी) और दोनार शाखा दरभंगा (शहरी) की लापरवाही और मेंटेनेंस के अभाव में गुल्लोवाड़ा फीडर के भगवानदास जे पी चौक, दरभंगा में ट्रांसफार्मर में बीती रात आग लगने के कारण तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहा।

लोग गर्मी मे परेशान रहे। जिस तरह आग की लपट उड़ रही थी, ऐसे में आसपास के लोग काफी डरे सहमे दिख रहे थे।ऐसा लग रहा था कि कहीं इस आग की चिंगारी किसी घर पर उड़ कर पड़ी तो घरों में आग लगना स्वाभाविक था और कई घरों में आग लग सकती थी।

तीन घंटे बाद विभाग के अधिकारियों की नींद खुली। फिर मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। इस दौरान मुहल्ले के सैकड़ों लोग सड़कों पर खड़े होकर इस तमाशे को देख रहे थे और सजग भी थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News मधुबनी में शुरू हुई राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता, दमखम दिखा रहीं बेटियां

Madhubani News: मधुबनी के वाट्सन उच्च विद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। करीब 150 खिलाड़ी इसमें ले रही हैं हिस्सा।

सुपौल में किराए के मकानों से मुक्त होंगे आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी स्कूलों में होगा संचालन

Supaul News: सुपौल के मरौना प्रखंड में किराए के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है।

Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

Darbhanga News: दरभंगा के बलभद्रपुर में नवनिर्मित मकान का ताला काटकर चोरों ने दो लाख रुपये के बिजली वायरिंग का सामान चुरा लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।

Darbhanga Crime दरभंगा में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुलिस अधिकारी बनकर राहगीर से सोने की चेन और अंगूठी ठगे

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर बाइक सवार बदमाशों ने एक राहगीर से सोने की चेन और अंगूठियां ठग लीं।