back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Darbhanga बाल सुधार गृह से फरार चोर बिरौल के एक झोपड़ी में धराया

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। जिला मुख्यालय के बाल सुधार गृह से फरार शातिर चोर व परड़ी गांव निवासी केशव कुमार ठाकुर बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे शहरी गांव स्थित एक झोपड़ी से सुप्तावस्था में गिरफ्तार किया।

- Advertisement -

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि गिरफ्तार फरार बाल चोर 15 वर्षीय केशव कुमार ठाकुर गांव के ही अपने पड़ोसी प्रेम चंद्र ठाकुर के बंद घर में 11 मार्च को लाखों की जेवरात चोरी कर लिया था। इस मामले को लेकर पुलिस ने चोरी मे संलिप्त सभी चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

- Advertisement -

इसी मामले में केशव ठाकुर को दरभंगा के बाल सुधार गृह में रखा गया था। जहां से वह 20 अप्रैल को घनश्यामपुर थाना के गौतम पाठक हत्याकांड मामले में बाल सुधार गृह में बंद शिवम कुमार के साथ फरार हो गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Congress में संगठन चुनाव से पहले बड़ी हलचल, जयपुर से आईं प्रभारी संगीता बेनीवाल ने जानिए क्या कहा, बड़ा बयान

शिवम् कुमार को पुलिस ने महज तीन दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। लेकिन केशव और पुलिस के बीच आंख मिचौली का खेल जारी था। जिसे बिरौल पुलिस ने गिरफतार कर बाल सुधार गृह भेज दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Zareen Khan की मां अस्पताल में भर्ती: एक्ट्रेस ने मांगी दुआएं, कहीं ये बात!

Zareen Khan News: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में अक्सर सितारों की निजी जिंदगी...

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया ट्रोलर्स से निपटने का अपना धांसू तरीका, ‘मां इंटी बंगाराम’ से पहले खोला राज!

Samantha Ruth Prabhu News: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ-साथ...

T20 वर्ल्ड कप 2026: India vs South Africa महामुकाबले में भारत को मिली 76 रनों की शर्मनाक हार

India vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सुपर 8 मुकाबले में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें