

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के एसएच 17 पर अवस्थित सुपौल बाजार के व्यवसायी प्रदीप प्रधान के गोदाम में चोरों ने ताला तोड़कर मक्का का सौ पैकेट चोरी कर लिया।
बताया जाता है कि इससे पहले भी इस गोदाम में चोरी की घटना हो चुकी है। इधर सुपौल बाजार के व्यवसायियों का पांच सदस्यीय शिष्टमंडल रामविलास भारती के नेतृत्व में गुरुवार को पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा से भेंट कर घटना की जानकारी देते हुए आवेदन दिया है।
शिष्टमंडल में मौजूद लोगों ने इस चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात चोरों को जल्द गिरफ्तार करने का आग्रह थानाध्यक्ष से की।
व्यवसायी प्रदीप प्रधान ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों ने गोदाम से मक्का का सौ पैकेट किसी बड़ी वाहन से चोरी कर ले गया है। चूंकि घटना स्थल पर किसी बड़ी वाहन के चक्का का दाग पाया गया है।
पुनि सह थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी की घटना से संबंधित प्रदीप प्रधान का आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस पदाधिकारी को घटना स्थल पर भेज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

