back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

Darbhanga के केवटी अमृत इंडेन सर्विस से खाली 138 सिलेंडर समेत रेग्युलेटर ले गए चोर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

केवटी, देशज टाइम्स। रनवे-रैयाम मुख्य पथ के पुरानी टोल रनवे स्थित अमृत इंडेन सर्विस, केवटी-रनवे के एलपीजी गोदाम से शनिवार की रात भरे एवं खाली 138 सिलेंडर और प्रेसर रेग्यूलेटर चोरी हो गई।

- Advertisement -

इस मामले में गोदाम कर्मी समैला गांव के अरुण कुमार दास ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध केवटी थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि 14 अक्टूबर की शाम 6 बजे एजेंसी से संबंधित दैनिक कार्य संपन्न कर गोदाम व गोदाम के मिडिल गेट और बाहरी गेट में ताला लगाकल घर चला गया।

- Advertisement -

रविवार की सुबह करीब 6.45 बजे गैस की गाड़ी आने की सूचना मिलने के बाद कर्मी सुमन राम को गाड़ी गोदाम करने के लिए गेट जाकर खोलने को कहा। सुबह करीब 7 बजे गोदाम पर पहुंचने के बाद सुमन ने बताया कि गोदाम का सभी गेट खुला हुआ है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News:आधी रात को Kusheshwarsthan में आग का तांडव, 5 घर जलकर राख, 2 महिलाएं झुलसीं | Kusheshwarsthan Fire News

जानकारी मिलते ही गोदाम पर पहुंचा और गोदाम में देखने से लगा कि चोरों की ओर से गोदाम में रखा सलेण्डर चोरी कर ली गई है। इसके बाद गोदाम में उपलब्ध स्टॉक (क्लोजिंग) के अनुसार स्टॉक मिलान करने पर 14.2 किग्रा का भर्ती सलेण्डर 104 व 14.2 किग्रा का खाली सिलेंडर 34 एवं 10 अलग अलग कॉर्टन में रखा प्रेसर रेग्यूलेटर 5 सौ पीस गायब था।

सूचना मिलते ही केवटी थाने की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कर्मियों से पूछताछ की। पुलिस ने घटना के संबंधी जानकारी के लिए कई जगहों पर लगे सीसीटीवी को भी खंगालने का काम कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोमवार, 16 फरवरी 2026: जानिए अपना Kal Ka Rashifal, कैसा रहेगा आपका दिन

Kal Ka Rashifal: प्रातःकाल की मंगल बेला में, जब ब्रह्मांड के ग्रह अपनी-अपनी चाल...

ईपीएफओ यूपीआई: पीएफ निकासी की नई क्रांति!

EPFO UPI: भविष्य निधि निकासी अब सिर्फ एक क्लिक दूर! कर्मचारी भविष्य निधि संगठन...

टी20 वर्ल्ड कप में भारत को मिली थी 10 विकेट से दर्दनाक हार, फैंस हुए थे निराश!

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में भारत को मिली थी 10 विकेट से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें