spot_img

Darbhanga News| Benipur News| Rumauli में लगातार तीसरे मुखिया अपदस्थ होने के कगार पर, तय है..रुमौली पंचायत चलेगा राम भरोसे

spot_img
- Advertisement -

सतीश चंद्र झा, Darbhanga News| Benipur News| Rumauli में लगातार तीसरे मुखिया अपदस्थ होने के कगार पर, तय है..रुमौली पंचायत चलेगा राम भरोसे। जहां, बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रमौली पंचायत में नवनिर्वाचित मुखिया के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव ने यह साबित कर दिया है कि उक्त पंचायत में पंचायती राज व्यवस्था सुचारू चलने वाली नहीं है। और, विकास एवं कल्याणकारी योजनाएं भगवान भरोसे ही निर्भर है। लगातार तीसरे मुखिया अपदस्थ होने के कगार पर पहुंच गए हैं।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Darbhanga News| Benipur News| निर्वाचित मुखिया उगन्नाथ झा को राज्य निर्वाचन आयोग से असंबद्ध घोषित

ज्ञात हो कि रमोली पंचायत के निर्वाचित मुखिया उगन्नाथ झा को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा असंबद्ध घोषित किए जाने के बाद पंचायत के उप मुखिया अनिरुद्ध कमती को सरकार के निर्देशानुसार पंचायत के मुखिया का प्रभार दिया गया ।लेकिन उनके पदभार ग्रहण करने के एक सप्ताह के अंदर निर्वाचित 15 में से5 वार्ड सदस्यों ने उनके कार्य प्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए उनके विरुद्धअविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए बैठक बुलाने की मांग प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी से की गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में अवैध पटाखों पर नकेल: दीपावली-छठ से पहले 6 थाना क्षेत्रों में विशेष टीम, जानें कहां-कहां होगी छापेमारी

Darbhanga News| Benipur News| उगन्नाथ झा उर्फ उगन के विरुद्ध लाभ के दोहरे पद पर रहने के कारण

इससे पूर्व उक्त पंचायत के मुखिया उगन्नाथ झा उर्फ उगन के विरुद्ध लाभ के दोहरे पद पर रहने के कारण निर्वाचन आयोग ने उनके चुनाव को अवैध करार देते हुए पद मुक्त करने का निर्देश दिया था ।इससे पूर्व गत पंचवर्षीय में भी उक्त पंचायत के मुखिया कुमुद मिश्रा को सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में पद से मुक्त कर दिया गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident दर्दनाक! दरभंगा में 'नो एंट्री' वाले ट्रक ने शिक्षक को कुचला, ऑन द स्पॉट मौत, सड़क पर भड़का जनसैलाब

Darbhanga News| Benipur News| लेकिन, न्यायालय का आदेश आने से पूर्व

उक्त मामले को लेकर श्री मिश्रा ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। लेकिन न्यायालय का आदेश आने से पूर्व नए चुनाव की तिथि भी घोषित हो गई। और नए चुनाव में उग्रनाथ झा चुने गए थे लेकिन उन्हें भी अयाची मिथिला महिला महाविद्यालय में टंकक के पद पर कार्यरत होने के करण मुखिया पद को गंवना पड़ा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दरभंगा कमलजट्टी देवी मंदिर में पूजा कर रहा था शख्स, अचानक लगा जोरदार करंट! तड़प-तड़पकर हुई मौत, जाले में पसरा मातम

Darbhanga News| Benipur News| विकास हो जाएगा ठप, माना जा रहा तय

अब नए मुखिया के रूप में एक सप्ताह पूर्व अनिरुद्ध कमती को पदभार दिया गया। लेकिन, उनके पदभार संभालते ही एक सप्ताह के अंदर निर्वाचित अन्य वार्ड सदस्यों ने उनके विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस लाकर अपदस्थ करने की फूल प्रुफ योजना तैयार कर लिया गया है। फलस्वरूप पंचायत के विकास एवं कल्याणकारी योजना पूर्ण रूप से ठप होना तय माना जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BPSC 71वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आया! 3392 अभ्यर्थियों की चमकी किस्मत, फौरन देखें अपना परिणाम

Bihar BPSC Result: BPSC ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के मुख्य परिणाम घोषित कर दिए हैं। कुल 3,392 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में सफलता पाई है। उम्मीदवार अब वेबसाइट पर अपना र#BiharBPSC,#BPSCResult,#BiharExams

करिश्मा! भागलपुर में बाढ़-पुल टूटने के बाद भी धनतेरस पर 500 करोड़ से ज्यादा की बिक्री, बाजार देख चौंके लोग |पढ़िए -सन्हौला

Bhagalpur Dhanteras: बाढ़ और विक्रमशिला पुल हादसे के बाद भी भागलपुर में धनतेरस पर बाजार ने जबरदस्त वापसी की. ऑटोमोबाइल, सर्राफा और इलेक्ट्रॉनिक्स में रिकॉर्ड बिक्री से 500 करोड़ रुप#BhagalpurNews,#DhanterasBusiness,#BiharMarket

MP सुधाकर सिंह की गिरफ्तारी पर लोकसभा अध्यक्ष का बड़ा एक्शन! बिहार में DM-SP की कुर्सी खतरे में?

Bihar Politics: बक्सर सांसद सुधाकर सिंह को नवादा में हिरासत में लेने का मामला अब दिल्ली तक पहुंच गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बिहार के मुख्#BiharPolitics,#SudhakarSingh,#LokSabhaSpeaker

बिहार के शिक्षकों को बंपर खुशी! दीपावली-छठ से पहले आएगी सैलरी, देरी पर अफसरों की खैर नहीं

Bihar Teachers Salary: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों को दीपावली और छठ से पहले वेतन मिलेगा। वित्त विभाग ने सभी विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि भुगतान में देरी पर जिम्मेदार#BiharTeachers,#DiwaliChhathSalary,#BiharNews