spot_img

दरभंगा में कहीं भी लगा के मत छोड़िए चार चक्का वाहन, ये गिरोह बड़ा शातिर है…

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। आप कहीं भी चार चक्का वाहन लगाते हैं तो सुरक्षित जगहों पर लगाएं वरना आपकी गाड़ी में रखें सामानों की चोरी हो सकती हैं।

- Advertisement -

ऐसा ही एक मामला लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवागंज में हुआ हैं। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवा गंज मोहल्ले में मुख्य सड़क पर खड़ी कार से उचक्को ने 15000 रुपया नकदी सहित सैमसंग कंपनी का ब्लूटूथ उड़ा ले गया। जिसकी कीमत लगभग 25000 रुपए बताई जाती है।

- Advertisement -

हालांकि एक होटल में लगे सीसीटीवी कैमरा में सभी वारदात कैद हो गया है।इसी थाना क्षेत्र के खाजासराय निवासी सलमान करीम ने इस बाबत थाना में आवेदन दिया हैं। दिये आवेदन में कहा है कि 21 दिसंबर 2022 को अपने वैगनआर कार से बेलवा गंज आए थे जहां मुख्य सड़क पर कार लगा कर एक व्यक्ति से मिलने चले गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: DAC है फिर भी हूं लाइन में... गैस एजेंसी का तर्क... होम डिलीवरी का कु-तर्क, उमड़ी बेकाबू भीड़, पढ़िए उपभोक्ताओं की 'पीड़ा की बात'

इसी बीच गाड़ी से नकदी समेत ब्लूटूथ को उच्चकों ने गायब कर दिया। हालांकि सामने लगी एक सीसीटीवी में उच्चकों का करतूत दिख रहा है। सीसीटीवी में देखा जा सकता हैं कि एक आदमी बच्चे को लेकर कार के अंदर बैठाया और बगल में खड़ा होकर देखता रहा। बच्चा जब रुपया और ब्लूटूथ निकाल लिया। उसके बाद बाड़ी बाड़ी से तीनों उचक्का फरार हो गया।

दोपहर बाद डायल 112 की गाड़ी को गश्त करने के दौरान शास्त्री चौक के निकट सड़क किनारे कार से निकाले बैग बरामद हुआ जो सलमान को मिला लेकिन बैग से रुपया और ब्लूटूथ गायब था। थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है जल्दी ही चोर पुलिस के गिरफ्त में होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा, Madhubani-Samastipur की सड़कों पर स्पीड ब्रेकर, हाई स्पीड ट्रैक पर CCTV, साइनेज- रेडियम पट्टियां लगेंगे

सड़क निर्माण: दरभंगा प्रमंडल में सड़कों की बदहाली और अधूरे प्रोजेक्ट्स अब और नहीं!...

Darbhanga News: दरभंगा में Child Rescue, संदिग्ध मिलीं दो नाबालिग बच्चियां, यातायात दरोगा अंजली ने की सुरक्षित बरामदगी, पढ़िए नाम ना पता…अब?

Child Rescue: दरभंगा में मानवीय संवेदनशीलता और पुलिस की तत्परता का एक बेहतरीन उदाहरण...

Darbhanga News: बेनीपुर Furniture Shop Fire, आशापुर में फर्नीचर दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

Furniture Shop Fire: बेनीपुर के आशापुर में फर्नीचर दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसानFurniture...