spot_img

दरभंगा थानों के हाजत से फरार होने की बात नई नहीं है…यह तो ट्रेंड है…Sanjay Kumar Rai की Report, देखें Video

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो प्रमुख। दरभंगा में पुलिस अपनी कार्यशैली को लेकर हमेशा सुर्खियां बंटोरती रहती है। ऐसी ही एक सुर्खियां फिर से चह-चहा रही है। मामला, प्रेम प्रसंग का है जहां, प्रेम में फंसी लड़की घर से फरार हो गई। मुश्किल परिस्थिति और काफी मशक्कत के बाद उस लड़की को नगर थाना पुलिस पकड़ सकी। लेकिन, उसी थाना पुलिस की लापरवाही से वह लड़की फरार हो गई।

- Advertisement -

तीन चार महीनों में कई थानों से यह बात सामने आई है। फिलहाल नगर थाना से उक्त नाबालिग का भाग जाना बड़ा प्रश्न खड़ा करता है? पुलिस अभिरक्षा में वह नगर थाने में थी, महिला बैरक में रखा गया था। बावजूद, नाबालिग भागने में कामयाब रही।

- Advertisement -

प्रेम प्रसंग के मामले (155/22) में पुलिस ने बड़ी मशक्कत से नाबालिग को गिरफ्तार कर 29 जुलाई को न्यायालय के समक्ष उपस्थापित किया गया था। न्यायालय ने उस नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में दे दिया। पुनः 30 जुलाई को पुलिस उसे न्यायालय लेकर गई। जहां, उसका 164 का ब्यान दर्ज हुआ।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

फिर पुलिस को मेडिकल जांच के बाद 31 जुलाई को कोर्ट में पेश करना था। लेकिन, इसी बीच वह नाबालिग थाने से फरार हो गई। अब इस मामले को लेकर महिला सिपाही श्वेता कुमारी ने नगर थाने में थानाध्यक्ष को एक आवेदन देकर कहा है कि नाबालिग लड़की थाना से फरार हो गई है।

सिपाही श्वेता कहती हैं कि वह चापाकल पर गई थी। इतने में वह फरार हो गई। इस बाबत नगर थाना में अज्ञात के विरुद्ध मामला (209/22)दर्ज किया गया है।

दरभंगा थानों के हाजत से फरार होने की बात नई नहीं है…यह तो ट्रेंड है…Sanjay Kumar Rai की Report, देखें Video [su_youtube url=”https://youtu.be/_f0QfVMtqPc”]

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

अब एक बात और याद दिला देना चाहते हैं कि कुछ माह पहले इसी नगर थाना के अधिनस्थ कोतवाली ओपी से दो कैदी फरार हो गये थे। और, ऐसे गंभीर मामले में पुलिस के आलाधिकारीयों ने कोई कार्रवाई नहीं की।

आप देशज टाइम्स टीवी पर वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे गृहरक्षक सियाराम यादव कोतवाली ओपी की कार्यशैली का पोल खोल दिया था। मगर, कार्रवाई नदारद?दरभंगा थानों के हाजत से फरार होने की बात नई नहीं है...यह तो ट्रेंड है...Sanjay Kumar Rai की Report, देखें Video गृह रक्षक स्पष्ट कह रहे हैं कि कोतवाली ओपी पुलिस ने रामनवमी के दिन दो कैदी को गिरफ्तार कर ओपी पर लाई थी। उसे हाजत में बंद करने के बदले बाहर ही रख दिया। उसने बताया कि दोनों कैदी फरार हो गया था। लेकिन, कड़ी मशक्कत के बाद पुनः दोनों कैदी को पकड़ा गया।

इसके हाथ को रस्सी से बांधकर मुझे दे दिया गया। गृह रक्षक ने कहा कि उसकी आंख लग गयी। जब वह उठा तो फिर दोनों कैदी भाग गये थे। गृह रक्षक श्री यादव ने कहा कि पैसे लेकर उसे भगा दिया गया। उसने कहा कि इसकी शिकायत जब उसने ओपी अध्यक्ष से की तो उन्होंने चार थप्पड़ उन्हें जड़ दिया।

दरभंगा थानों के हाजत से फरार होने की बात नई नहीं है…यह तो ट्रेंड है…Sanjay Kumar Rai की Report, देखें Video [su_youtube url=”https://youtu.be/_f0QfVMtqPc”]

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

अब सवाल उठता है कि जब दो कैदी धराए तो उसे हाजत में बंद क्यूं नहीं किया। दोबारा जब कैदी को पकड़कर लाया गया तो भी हाजत में बंद करना चाहिए जो ओपी पुलिस ने नहीं किया। इस मामले में ना कोई जांच हुई ना ही कोई कार्रवाई? ऐसे में प्रश्न उठना लाजमी है। ओपी अध्यक्ष की ओर से गृहरक्षक के साथ मारपीट करना भी अपराध के श्रेणी में आता है।

इधर, डीएसपी कृष्ण नंदन प्रसाद ने कहा कि आरोप लगाने के लिए सिर्फ पुलिस ही है लेकिन जानकारी मिलने पर पुलिस के वरीय पदाधिकारी ऐसे मामले में अपने अधिनस्थों पर कार्रवाई भी करती है। उन्होंने कहा कि तीन माह पूर्व सिमरी थाना से ऐसी ही शिकायत आई थी उसमें वरीय पदाधिकारियों ने दोषी सभी पुलिसकर्मीयों पर कार्रवाई की थी। उन्होंने कहा कि नगर थाना से फरार हुई नाबालिग लड़की के मामले में भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांचोपरांत जो भी दोषी पाये जाएंगे उनपर कार्रवाई होगी।

दरभंगा थानों के हाजत से फरार होने की बात नई नहीं है…यह तो ट्रेंड है…Sanjay Kumar Rai की Report, देखें Video [su_youtube url=”https://youtu.be/_f0QfVMtqPc”]

 

Click Here To Watch VIDEO 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

केजरीवाल का मिथिला प्रेम: पंजाब में बनेगा माता जानकी और लव – कुश का भव्य मंदिर, लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगी तीर्थ यात्रा की...

Arvind Kejriwal: पंजाब में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़े धार्मिक ऐलान किए हैं। उन्होंने अमृतसर में मां सीता और लव-कुश का भव्य मंदिर बनाने की घोषणा क#ArvindKejriwal,#PunjabNews,#TeerthYatra

राबड़ी देवी का नया ठिकाना, सामान शिफ्टिंग तेज: लालू परिवार कुछ दिनों के लिए जाएगा यहां!

Bihar Rabri Devi: राबड़ी देवी को 29 जून तक 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला खाली करना है। नया आवास अधूरा होने के कारण लालू परिवार का सामान कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास ले जाया जा रह#RabriDevi,#BiharPolitics,#LaluFamily

मुंगेर की धरती से बिहार के गांवों को मिली बड़ी शक्ति! CM Samrat ने लॉन्च की वो योजना, जिससे बदल जाएगी तकदीर

Bihar Panchayat Scheme: बिहार में ग्रामीण विकास को नई दिशा मिली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'पंचायत विकास योजना' लॉन्च की, जिससे अब गांव अपनी जरूरतों के हिसाब से विकास कार्य तय करे#BiharPanchayatScheme,#SamratChaudhary,#MungerNews

Patna High Court में सरकारी वकीलों की भर्ती: महिलाओं के लिए 33% आरक्षण, जानें कब से आवेदन?

Bihar High Court: पटना हाई कोर्ट में सरकारी वकीलों की नई नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है। सभी मौजूदा वकीलों ने इस्तीफा दे दिया है, जिससे 33% महिला आरक्षण के साथ पारदर्शी भर्त#BiharHighCourt,#WomenReservation,#BiharNews