back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल कार्यालय का पर यह ताला…हाय राम! ऊपर वाला है रखवाला Deshaj Times के लिए Prashant Kumar की Exclusive रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी में अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत चरितार्थ हो रही है।यह कहावत कुशेश्वरस्थान पूर्वी सीओ अखिलेश कुमार पर लागू होती है। इस बात की चर्चा कुशेश्वरस्थान के चौक-चौराहों पर खासकर सुनने को मिल रहा है। कारण,कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल कार्यालय में 12 बजे तक नहीं आते अधिकारी और कर्मी। लोग हो रहे हैं परेशान। पढ़िए प्रशांत कुमार की यह रिपोर्ट

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, शनिवार ही नहीं बल्कि सोमवार से शुक्रवार तक अंचल में 11:30 बजे से पहले ना तो कोई अधिकारी आते हैं और ना ही कोई कर्मी। इससे दूर दराज से यहां आए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

- Advertisement -

वहीं शनिवार को तो अधिकारियों एवं कर्मियों ने तो सारी हदें पार कर दी। 12:00 बजे तक अंचल कार्यालय में ताला लटका था और लोग ताला खुलने के इंतजार में परिसर में भटक रहे थे। जब इसकी शिकायत लेकर लोग सीओ के चेंबर में पहुंचे तो वहां सीओ साहब भी नहीं मिले। लोगों ने कहा, चलो किसी मीटिंग में गए होंगे लेकिन बाकी के कर्मी कहां गए…यह सवाल हर रोज पूछा जाने लगा है।दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल कार्यालय का पर यह ताला...हाय राम! ऊपर वाला है रखवाला Deshaj Times के लिए Prashant Kumar की Exclusive रिपोर्ट

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में Bihar Board Matric Exam की तैयारी पूरी, 63 केंद्रों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने बनाया ये 'चक्रव्यूह'!

जब देशज टाइम्स के संवाददाता सीओ चेंबर पहुंचे तो वहां सिर्फ एक ऑपरेटर बैठे मिले। जब देशज टाइम्स के पत्रकार ने अंचल कार्यालय की फोटो खींचने लगे तो कंप्यूटर ऑपरेटर ने अंचल कार्यालय का ताला तो खोल दिया, लेकिन कार्यालय पूरी तरह वीरान पड़ा हुआ था।

12:00 बजे के बाद सीओ अखिलेश कुमार अपने चेंबर में तो पहुंच गए लेकिन कर्मियों का कहीं पता नहीं था। अंचल कार्यालय के लिए ये कोई नई बात नहीं है। सिर्फ आरओ नादिर अयूबी अपने सही समय पर थाने में आयोजित जनता दरबार में शामिल थे।

जानकार बताते हैं कि अंचल कार्यालय की कार्यशैली ठीक नहीं है। अंचल क्षेत्र के कोई भी लोग सीओ से शिकायत लेकर आते हैं तो उस व्यक्ति की कोई शिकायत ना सुनी जाती है और ना ही उसपर अमल होता है। फरियाद लेकर आए लोगों पर इस तरह से हाकिम चिल्लाने लगते हैं, जैसे मानो कोई करंट छू लिया हो।दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल कार्यालय का पर यह ताला...हाय राम! ऊपर वाला है रखवाला Deshaj Times के लिए Prashant Kumar की Exclusive रिपोर्ट भालुका निवासी औरंगजेब बताते हैं
कि जब जमीन संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी सीओ से मांगी जाती है तो उसपर सीओ की भाषा बिगड़ जाती है और चिल्लाकर तुम ताम पर उतारू हो जाते हैं। आम लोगों के साथ अधिकारी का यह व्यवहार कहीं से उचित नहीं है। महिसौत के महेश प्रसाद यादव बताते हैं कि मेरी निजी जमीन में सरकारी ठेकेदार की ओर से खेत में लगे मूंग के फसल को जबरन काटकर नहर बना दिया। जब रोका तो उसने मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया।

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल कार्यालय का पर यह ताला…हाय राम! देखिए DESHAT TIMES TV पर VIDEO क्या कर रहे फरियादी

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा सुनेगा श्रीमद्भगवद् गीता, ब्रह्माकुमारीज़ का विशाल कार्यक्रम, 9 दिनों तक बहेगी गीता ज्ञान की अमृतधारा, जानिए पूरा शेड्यूल

[su_youtube url=”https://youtu.be/pA6oVRy8IOY”]

जब इसकी शिकायत को लेकर अंचल कार्यालय 10:00 बजे पहुंचे तो अंचल कार्यालय में ताला लटका हुआ था। दो घंटे तक इंतजार करने के बाद सीओ साहब आए जब उनको सारा बात बताया गया तो उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय में जाकर आवेदन दीजिए।

वहीं उनसे कहा गया कि अंचल कार्यालय में कोई कर्मी नहीं है तो उन्होंने जबाव दिया कि जब तक कोई कर्मी नहीं आ जाता तब तक इंतजार कीजिए। आवेदन सीओ नहीं लेता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: घनश्यामपुर में नशे पर 'पुलिसिया स्ट्राइक', भारी मात्रा में गांजा-शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार यहां अधिकारी को जनता की समस्याओं को सुनने के लिए रखा है लेकिन अधिकारी यहां आकर जनता का मालिक ही बन जाता है। अगर सीओ के इस रवैये में सुधार नहीं आता है तो इसके विरुद्ध कुशेश्वरस्थान के लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल कार्यालय का पर यह ताला…हाय राम! देखिए DESHAT TIMES TV पर VIDEO क्या कर रहे फरियादी

[su_youtube url=”https://youtu.be/pA6oVRy8IOY”]

वहीं, सीओ का कहना है, ऐसी कोई बात नहीं है। सबकी शिकायत सुनी जाती है। सारे कार्य प्रोपर तरीके से चल रहा है। सभी दायित्व का सही निर्वहन कर रहे हैं। समय पर नहीं आने वाली ऐसी कोई बात नहीं है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vijay Deverakonda Wedding: क्या फरवरी में बजेगी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शहनाई? सामने आई बड़ी जानकारी!

Vijay Deverakonda Wedding: साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित कपल्स में से एक विजय देवरकोंडा...

नई पहचान के साथ बजाज पल्सर: भारतीय सड़कों पर फिर छाने की तैयारी

Bajaj Pulsar: भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में तूफान लाने की तैयारी है, क्योंकि दिग्गज ऑटोमोबाइल...

क्योंकि सास भी कभी बहू थी: बापजी के सामने फूटा तुलसी और मिहिर के रिश्ते का ‘बम’!

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi News: टीवी की दुनिया का वो आइकॉनिक शो...

महाशिवरात्रि 2026: भगवान शिव का आदियोगी स्वरूप और गृहस्थ जीवन का संतुलन

Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें