back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल में ये इश्क इतना आसान नहीं, पहले जेल जाइए, फिर दूसरी शादी कीजिए…

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। ये इश्क इतना आसान नहीं पहले जेल जाइए, फिर दूसरी शादी कीजिए। जी हां, ऐसा ही एक मामला अचानक पुलिस के पास पहुंचा। जहां तीन बच्चों के पिता ने इंटर पास एक कुंवारी लड़की को पहले प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसे बहला फुसला कर रफूचक्कर हो गया।

- Advertisement -

लड़की के परिजनों को जब इसका पता चला तब इन लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। काफी मशक्कत के बाद लड़की के परिजनों ने पहले आशिक लड़के को पकड़ कर थाना लाया। इसके बाद लड़की भी पुलिस के समक्ष उपस्थित हो गई।

- Advertisement -

यह मामला बिरौल थाना के एक गांव की है। जहां अजय साहु नाम का तीन बच्चों के पिता जो पेशा से गांव में बिजली मिस्त्री का काम करता है। उसने एक परिवार में बिजली का काम करते हुए उस घर की इंटर पास एक लड़की को पहले अपने प्रेम जाल मे फंसाया। फिर उसे लेकर रफूचक्कर हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: महिला बेच रही थी शराब, 3 शराबी कर रहे थे हंगामा, Benipur Police ने एक साथ सबको दबोचा

इधर, अजय साह की पहली पत्नी अपने पिता के साथ थाना पहुंची। जहां उसने अपने पति के करतूतों से शर्मिंदा हो गई। पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि लड़की की मां के लिखित आवेदन के आधार पर कार्रवाई करते हुए अजय साह को गिरफ्तार किया गया है। लड़की को महिला आरक्षी के संरक्षण में रखा गया है।

शनिवार को दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। अधिवक्ता नटवर मिश्र के अनुसार पहली पत्नी के शारीरिक स्वस्थ एवं बच्चों की मां रहते हुए उसे बगैर तलाक दिये दुसरी शादी करने की इजाजत कानून नहीं देती है। नॉटरी से बनाया गया विवाह सपथ पत्र को कानून नहीं मानती है। रजिस्ट्री विवाह ही मान्य होता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: चंद्र गोचर से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, मिलेगी धन-समृद्धि

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अद्भुत लीलाओं में ग्रहों का गोचर और नक्षत्रों का...

Patna NEET Student Death: 11 दिन, 42 लोगों से पूछताछ… CBI के हाथ खाली, क्या खुलेगा स्पर्म का राज?

Patna NEET Student Death: पटना की सरजमीं पर एक छात्र की संदिग्ध मौत का...

Bihar Taxi Service: बिहार में शुरू होगी ‘भारत टैक्सी’, गुजरात मॉडल से बदलेगा परिवहन का चेहरा

Bihar Taxi Service: सड़कों पर दौड़ती गाड़ियों की भीड़ में, अब एक नया सारथी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें