spot_img

Darbhanga के तारालाही में दिन-दहाड़ फायरिंग करने वाले निकले शराब तस्कर, City SP Sagar Kumar का बड़ा खुलासा, कहा-दोनों पक्ष शराब कारोबार में थे लिप्त

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। बहादुरपुर के तारालाही में शराब के अवैध कारोबार में हुई थी फायरिंग की घटना। इस मामले में बहादुरपुर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

सिटी एसपी सागर कुमार ने इसका खुलासा करते हुए कई अहम जानकारियां दीं हैं। कहा, फायरिंग की वारदात अवैध शराब कारोबार की वजह से हुई। दोनों पक्ष इसमें लिप्त हैं। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की यह रिपोर्ट…

- Advertisement -

दरभंगा,जिला के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही गांव के पास सोमवार को हुई दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना रंगदारी के लिए नहीं बल्कि शराब के अवैध धंधे को लेकर हुई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में जिम संचालक की गंदी बात - कहा मुझसे शारीरिक संबंध बनाओं ! युवती को भेजी अश्लील वीडियो, फोटो वायरल करने की धमकी!

बताया जाता है कुछ पैसों के लिए दोनो के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार को लेनदेन को लेकर विवाद बढ़ने के कारण गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया।

इसकी पुष्टि दरभंगा के सिटी एसपी सागर कुमार ने की है। उन्होंने बताया की दोनों पक्ष शराब का अवैध कारोबार करता है। इसी व्यवसाय के पैसे के लेन देन को लेकर हुए विवाद के कारण दो राउंड फायरिंग की गयी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट से अपराधियों को बड़ा झटका! हत्या-लूट के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब हाईकोर्ट ही उम्मीद

हालांकि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ बहादुरपुर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज़ की गयी है।

सिटी एसपी सागर कुमार ने बताया कि दो नामजद आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस ने कर ली है। अन्य तीन और आरोपियों की तालाश पुलिस कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दहला देने वाली हत्या का खुलासा! घनश्यामपुर में बहू के कातिल सास-देवर दबोचे गए, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

इस मामले में घटनास्थल से बाइक भी जब्त किया गया है। इसका इस्तेमाल फायरिंग में किया गया था। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले भी विवाद हुआ था। लेकिन, कल दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए।

एक तरफ से ईंट पत्थर चलाए गए। दूसरी तरफ से गोली फायर की गयी। पुलिस ने मौके से दो खोखे भी बरामद किये हैं। आगे जांच जारी है। अनुसंधान में जैसे बात सामने आती जाएगी पुलिस अपनी कानूनी कार्रवाई करती रहेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: हाईकोर्ट ने सरकार को घेरा, क्या समय पर होंगे इलेक्शन?

Bihar Panchayat Election: बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग से जवाब तलब किया है। याचिका में समय पर चुनाव कराने की मांग की गई है, क्योंकि परिसीम#BiharPanchayatElection,#PatnaHighCourt,#BiharNews

पटना में होगा बड़ा बदलाव! विश्व बैंक ने दी हरी झंडी, आपकी जिंदगी पर क्या होगा असर?

Patna Urban Development: विश्व बैंक की एक टीम ने पटना में प्रस्तावित मल्टीस्टोरी कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के स्थल का निरीक्षण किया है। यह परियोजना बिहार शहरी परिवर्तन कार्यक्रम का हिस्सा है#PatnaUrbanDevelopment,#WorldBankBihar,#BiharTransformation

बिहार में चीनी क्रांति: 25 नई मिलें लाएँगी किसानों के लिए समृद्धि और बंपर रोजगार!

Bihar Sugarcane: बिहार सरकार ने राज्य में 25 नई चीनी मिलें और गन्ना आधारित उद्योग स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। नई दिल्ली में निवेशकों के सामने बिहार गन्ना निवेश नीति 2026 पेश#BiharSugarcane,#SugarMills,#BiharInvestment

Madhubani Headmaster Suspension मधुबनी स्कूल में आर्केस्ट्रा, पिस्टल लहराती नर्तकी, सिगरेट और ठुमका! हेडमास्टर की कुर्सी गई

Madhubani Headmaster Suspension: मधुबनी में स्कूल परिसर में नर्तकी द्वारा पिस्टल लहराते हुए डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रध#BiharNews,#MadhubaniHeadmaster,#EducationDepartment