

देशज टाइम्स, केवटी। बिजली ऊर्जा के चोरी करने वालों की अब खैर नहीं। विभाग ने इसके विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है।
विधुत आपूर्ति प्रशाखा केवटी के अभिनिर्धारण पदाधिकारी सह कनीय विधुत अभियंता कमलेश कुमार ने क्षेत्र के दड़िमा गांव तीन लोगों क्रमश: रामजी राम व मिथिलेश यादव एवं
राम कुमार मलिक के विरूद्ध एवं विधुत आपूर्ति प्रशाखा, खिरमा के कनीय विधुत अभियंता सरोज कुमार सिंह ने एक महिला सहित चार लोगों क्रमशः विसनपुर गांव के दीप नारायण पासवान व राम अशीष पासवान की पत्नी फूलो देवी एवं बरही गांव के नेमतुल्लाह व
नवटोलिया चक्का गांव के महेंद्र चौपाल के विरुद्ध केवटी थाना में विधुत ऊर्जा के चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए सभी पर विधुत ऊर्जा के चोरी का आरोप लगाया हैं।
मालूम हो कि 27 सितंबर को अभिनिर्धारण पदाधिकारी सह कनीय विधुत अभियंता के नेतृत्व में चार सदस्ययी छापेमारी दल ने दड़िमा गांव में छापेमारी की थी।
टीम में कनीय विधुत अभियंता असैनिक (एसटीएफ) उदय गुप्ता व मानव बल सकलदेव यादव, हरि नारायण सिंह एवं अभय कुमार झा शामिल थे। जबकि कनीय विधुत अभियंता ,विधुत आपूर्ति प्रशाखा, खिरमा के नेतृत्व में चार सदस्ययी टीम ने 27 सितंबर को ही उक्त तीनों गांव में छापेमारी की थी।



