Darbhanga News। देखें VIDEO| लहेरियासराय के अभंडा में फायरिंग में पुलिस का त्वरित एक्शन, आक्रोशित लोगों को समझाया, एफआईआर, तहकीकात | देखें VIDEO|
जहां, दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर अभंडा मोहल्ले के सहनी टोल में फायरिंग की वारदात के बाद से लोगों में उबाल है। फायरिंग के खिलाफ लोगों ने सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराते (Three named in FIR in Abhanda firing in Darbhanga) हुए घटना में शामिल युवकों की गिरफ्तारी पर अड़ गए। देखें VIDEO|
बाद में, थानाध्यक्ष दीपक कुमार सैदनगर अभंडा सड़क पर बैठे आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत करवाया। वहीं, जल्द हीं गोली चलाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी आश्वासन दिया। इसके बाद सभी लोग सड़क से हट गए। वहीं, पुलिस ने गोलीबारी के मामले को लेकर तीन नामजद समेत 5-6 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर आगे की तहकीकात तेज कर दी है।
जानकारी के अनुसार, लोगों का आरोप था कि करीब पांच छह की संख्या में युवकों ने शनिवार की देर रात गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। गोलीबारी कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई। ऐसे लोगों की तत्काल यथाशीघ्र गिरफ्तारी हो।
जानकारी के अनुसार, मो. इस्लाम के पुत्र मो. अकबर उर्फ असगर अपाचे बाइक से नशे की हालत में घर जा रहे थे। सड़क पर लगे पानी के कारण वह गिर गए। चापाकल पर हाथ पैर धो रहे हरि सहनी के पुत्र अमर कुमार अकबर को उठाने गए। तभी गंदी-गंदी वह गालियां देने लगे। थाना को दिया आवेदन में बताया है कि जब वह उठाने गए तो कमर से रिवॉल्वर निकाल कर जान से करने की कोशिश की।
मोहल्ले के लोगों के आने के बाद हुआ भाग गया। दस मिनट बाद 5-6 आदमी के साथ वह बाइक पर सवार होकर फिर आए। और जान मारने की नीयत से गोलियां चलाने लगे। मोहल्ले के लोगों को जैसे ही गोली की आवाज सुनाई दी, उन लोगों ने सभी को खदेड़ दिया। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया है। आवेदन में मो. मुश्ताक के पुत्र मो. दुलारे उर्फ छोटू उर्फ चांद व मो. लाल के पुत्र मो. यूनुस शाहिद अन्य लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पूरे मामले की तहकीकात तेजी से कर रहे हैं।