spot_img

Darbhanga News| Keoti News| Madhubani News | दरभंगा-जयनगर NH 527B बना हादसों का हॉट स्पॉट…Madhubani और Darbhanga के तीन लोगों की मौत

हादसों का दिन गुरुवार Darbhanga-Jaynagar NH 527B पर तीन मौतों का गवाह बना। मधुबनी से लेकर दरभंगा के केवटी तक कोहराम मचाती खबरें, बैचेनी में सांस लेते लोग, तहकीकात में जुटी केवटी पुलिस। डॉयल 112 की केवटी और सदर थाना की पुलिस...जख्मियों के डीएमसीएच में इलाज...एफआईआर के बीच...पूरा केवटी का इलाका इन दो हादसों का गवाह बना। जहां, गोरखपुर से मधुबनी रहिका थाना क्षेत्र के नवरत्न टोल लौट रहे एक ही परिवार के दो लोगों की मौत और कई के जख्मी होने की खबर तो, दड़िमा के जगदेव ठाकुर की मिलनसार छवि को लोग याद कर रहे हैं...परिवार में कोहराम मचा है, सो अलग...दोनों हादसे ताबड़तोड़ सुबह चार और पांच बजे के बीच...।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Keoti News| Madhubani News| दरभंगा-जयनगर एनएच 527 बी (Darbhanga-Jaynagar NH 527B) गुरुवार को हादसों का हॉट स्पॉट (hot spot of accidents) बन गया। दो अलग-अलग हादसों में Madhubani और Darbhanga के तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें एक दरभंगा केवटी के जबकि दो मधुबनी के रहने वाले थे।

- Advertisement -

Darbhanga News| Keoti News| Madhubani News | एकबारगी दरभंगा से लेकर मधुबनी तक मचा कोहराम

तीन मौतों की खबर से कोहराम मच गया। वहीं, हादसों में कई लोग बुरी तरह जख्मी हैं। इनका इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। इस खबर ने एकबारगी दरभंगा से लेकर मधुबनी तक को बेचैन कर डाला। हादसा, दरभंगा-जयनगर एनएच 527 बी के दड़िमा चौक पर गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे और सुबह चार बजे की बताई जा रही है।

- Advertisement -

Darbhanga News| Keoti News| Madhubani News | मरने वालों में एक केवटी, दो मधुबनी के शामिल

जानकारी के अनुसार, मरने वालों की पहचान केवटी थाना क्षेत्र के दरिमा गांव निवासी 70 वर्षीय जगदेव ठाकुर, मधुबनी के रहिका थाना क्षेत्र के नवरत्न टोल के रहने वाले 35 वर्षीय राजा ठाकुर और दस वर्षीय आयुष कुमार के रूप में हुई है। वहीं, सभी घायलों का नजदीक के अस्पताल में इलाज चल रहा है। इन जख्मियों में एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी शिक्षकों पर बड़ा एक्शन... लगा बड़ा बैन, अब कोचिंग-ट्यूशन नहीं पढ़ा सकेंगे सरकारी शिक्षक, जानें क्या होगा असर..आचार संहिता?

Darbhanga News| Keoti News| Madhubani News | दड़िमा के जगदेव ठाकुर की मॉनिंग वॉक के दौरान कुचलकर मौत

जानकारी के अनुसार, पहली घटना दरभंगा-जयनगर एनएच 527 बी के दड़िमा चौक पर गुरुवार की सुबह पांच बजे की है जहां 65 साल के दड़िमा के जगदेव ठाकुर मॉनिंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। इससे ऑन द स्पॉट ही जगदेव ठाकुर की मौत हो गई। चालक वाहन लेकर तत्काल वहां से फरार हो गया।

Darbhanga News| Keoti News| Madhubani News | संतोष कुमार ठाकुर के आवेदन पर एफआईआर, केवटी पुलिस कर रही तहकीकात

बाद में जानकारी मिलते ही स्थानीय केवटी थाना की पुलिस वहां पहुंची। शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। वहीं, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है। जानकारी मिलते ही, घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार में कोहराम मच गया। जगदेव ठाकुर के पुत्र संतोष कुमार ठाकुर के आवेदन पर केवटी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, जगदेव ठाकुर को याद कर लोग भावुक हो उठे हैं।

Darbhanga News| Keoti News| Madhubani News | गोरखपुर से आ रहा मधुबनी का परिवार आया पिकअप की चपेट में, दो की मौत

वहीं, इसी घटना दरभंगा-जयनगर एनएच 527 बी के दोमें ढेरीचक के पास गुरुवार की अहले सुबह करीब चार बजे की है। यहां गोरखपुर से आ रहा परिवार पिकअप की चपेट में आ गया। जहां, पिकअप वैन और ऑटो में भीषण टक्कर हुई है। इसमें ऑटो पर सवार दो लोगों मधुबनी जिला के रहिका थाना क्षेत्र के नवरत्न टोल के रहने वाले 32 साल के राजा यादव और राम सागर यादव के पुत्र दस साल के आयुष कुमार की मौत हो गई है। वहीं,
इस हादसे में तीन अन्य लोग भी जख्मी हैं।

Darbhanga News| Keoti News| Madhubani News | तेज रफ्तार पिकअप वैन ने ऑटो को सामने से मारी भीषण टक्कर

पुलिस के अनुसार,रत्न टोला के एक ही परिवार के चार लोग गोरखपुर से अपने गांव में एक शादी समारोह में घर आ रहे थे। सभी सुबह के करीब तीन बजे ट्रेन से उतरे थे। वहीं, परिवरा पहले से ही एक ऑटो बुक कर रखा था। जिस ऑटो से सभी अपने गांव नवरत्न टोला जाने वाले थे। जैसे ही सभी ऑटो से दोमे चौक से उत्तर ढेरी चक के पास पहुंचे। सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने ऑटो को सामने से भीषण टक्कर मार दिया। इसमें राजा की ऑन द स्पॉट ही मौत हो गई। वहीं,तत्काल वहां पहुंची डायल 112 की केवटी और सदर थाने की पुलिस ने आयुष को डीएमसीएच में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:  Nepal Politics News: नेपाल में हड़कंप! 23 साल पुराने राजदरबार हत्याकांड की फिर से होगी जांच, खुलेगा 9 लोगों के खूनी रात का सच?

Darbhanga News| Keoti News| Madhubani News | जख्मियों का चल रहा डीएमसीएच में इलाज

वहीं, हादसे में ऑटो ड्राइवर संतोष कुमार समेत तीन लोग जख्मी हो गए। तीनों जख्मियों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। केवटी पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो और पिकअप को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पिकअप वैन का चालक फरार है। उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Political News: राबड़ी देवी के ‘हीरे’ वाले कंगन ने बढ़ाई बिहार की सियासी तापमान, RJD-JDU आमने-सामने!

बिहार में राबड़ी देवी द्वारा लोक गायक को हीरे जड़े कंगन देने के आरोप पर राजनीतिक घमासान मच गया है। राजद ने आरोपों को खारिज किया है, वहीं जदयू ने ईडी जांच की मां#PatnaPolitics,#RabriDevi,#BiharNews

Darbhanga Road News: दरभंगा में बड़ा ऐलान: जाले को मिली 53 करोड़ की सौगात, दोघरा-चंदौना मार्ग चौड़ीकरण और दोघरा से चंदौना -बसंत तक सड़क...

दरभंगा के जाले में 53 करोड़ से अधिक की दो सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ। पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र ने आधारशिला रखी, जिससे ग्रामीण कनेक्टिविटी और अर्थवDarbhangaNews,BiharRoads,JaleDevelopment

Bihar Panchayat Services News: अब पंचायतों में ही होंगे सभी भूमि संबंधी काम, दाखिल-खारिज, परिमार्जन और ई-माप की सेवाएं घर बैठे !

बिहार सरकार ने पंचायतों में राजस्व एवं भूमि संबंधी सेवाएं पहुंचाने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। दाखिल-खारिज, परिमार्जन अब गांवों में ही होंगे। हजारों कंप्यूटर ऑपर#BiharPanchayat,#LandReform,#DarbhangaNews

Samastipur Murder News: ना कोई बात, न फसाद…बकरी चराने गए अधेड़ को हथियार से काट डाला, बेरहमी से हत्या

समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में बकरी चराने गए एक व्यक्ति की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई है। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने त्वर#SamastipurMurder,#BiharCrime,#Mohiuddinagar