
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने मारपीट के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं।
मेला के दौरान विश्वविद्यालय कैंपस में मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया हैं। इस मामले को लेकर टाउन थाना क्षेत्र के गुल्लोबाड़ा निवासी साजिद एकबाल के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। आवेदन में कहा गया है कि वें मेला में घूम रहे थे। इसी बीच उनके साथ कुछ लोग उलझ गये और मारपीट शुरू कर दी।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल नगर थाना क्षेत्र के राजकुमारगंज निवासी बादल यादव एवं विश्व विद्यालय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसागर निवासी कन्हैया भूमिहार तथा अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि बादल यादव अपराधी प्रवृत्ति का है। इसके खिलाफ यूनिवर्सिटी तथा नगर थाना में पूर्व से कई मामला दर्ज हैं।


