spot_img

Darbhanga मिश्रटोला के तीन युवक, सांसों की बहकावे में उपद्रव, जांच, सलाखों के अंदर

spot_img
- Advertisement -

प्रभास रंजन, दरभंगा, देशज टाइम्स। Darbhanga मिश्रटोला के तीन युवकों की सांसों की महक ने उन्हें जांच के बाद सलाखों के अंदर पहुंचा दिया। दरअसल, शराब के नशे में उपद्रव कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए पुलिस आगे की तहकीकात में जुट गई है। वारदात नगर थाना इलाके का है।

- Advertisement -

तीनों युवक शराब के नशे में 

दरभंगा, देशज टाइम्स के अनुसार, यहां, पुलिस ने शनिवार शाम मिर्जापुर चौक पर नशे की हालत में उपद्रव कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ब्रेथएनालाइजर से जांच की, जिसमें तीनों युवक शराब के नशे में पाए गए। इसके बाद मेडिकल जांच करवाकर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में जमीन विवाद बना 'खूनी', दलित किशोरी का हंसुआ से सिर फोड़ा, परिवार को पीटा और गहने लूटे!

गिरफ्तार युवकों की पहचान:

क्रम संख्या गिरफ्तार युवक का नाम पिता का नाम पता
1. राजेश कुमार झा अमरनाथ झा मिश्र टोला, दरभंगा
2. शोभित कुमार अनिल कुमार मिश्र टोला, दरभंगा
3. कृष्णा कुमार धर्मेंद्र कुमार मिश्र टोला, दरभंगा
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| कश्मीर की मिट्टी में अब उगेगा दरभंगा का मखाना - 'स्वर्ण वैदेही'! बिहार के वैज्ञानिक बदलेंगे मिथिला और कश्मीर के किसानों की किस्मत | पढ़िए -महत्वपूर्ण समझौता

पुलिस की कार्रवाई: थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया

दरभंगा देशज टाइम्स को थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मिर्जापुर चौक पर कुछ युवक नशे की हालत में हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही गश्ती दल मौके पर पहुंचा और तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। थाना लाकर ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच की गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद मेडिकल परीक्षण कराया गया और तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Ganja Seize दरभंगा में पुलिस ने पकड़ी 15 लाख की 'मौत', कार से हो रही थी सप्लाई; दो अंतरजिला तस्कर दबोचे गए

शराबबंदी कानून का उल्लंघन

बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद कुछ लोग शराब पीकर सार्वजनिक स्थलों पर हंगामा कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ऐसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। इस गिरफ्तारी से अन्य शराबियों को भी चेतावनी मिली है कि कानून तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

आम जनता से अपील

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर कहीं भी शराब पीने या तस्करी की जानकारी मिले, तो तुरंत सूचना दें ताकि कड़ी कार्रवाई की जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मनरेगा में 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पंचायत रोजगार सेवक! शेखपुरा में निगरानी का बड़ा एक्शन

Bihar Vigilance: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। शेखपुरा जिले में मनरेगा के तहत काम के बदले 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक प्रफुल्ल कुमार को #BiharVigilance,#SheikhpuraNews,#CorruptionCrackdown

Bhagalpur Crime भागलपुर में रेलवे यात्रियों की बल्ले-बल्ले! चेन स्नैचिंग करने वाला खगड़िया गैंग धराया, 6 बदमाश अरेस्ट

Bhagalpur Crime News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन काटने वाले कुख्यात खगड़िया गिरोह का पर्दाफाश। जीआरपी और आरपीएफ ने 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिससे यात्रिय #BhagalpurCrime,#RailwaySafety,#KhagariaGang

भागलपुर में नशे के सौदागरों की खैर नहीं! दबोचा 10.30 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर, युवाओं को बचाने की ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ मुहिम...

Bhagalpur Drug Trafficking: भागलपुर में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना पुलिस ने एक युवक को 10.30 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 'स्वस्थ #BhagalpurDrug,#BiharPoliceAction,#SwasthYuvaBhagalpur

दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला: प्राणलेवा हमला और लूट के आरोपियों की जमानत रद्द, अब सिर्फ हाईकोर्ट ही सहारा!

Darbhanga Bail Rejection: दरभंगा की अदालतों ने प्राणलेवा हमला, महिला से दुर्व्यवहार और ज्वेलर्स की दुकान में लूटपाट के कई आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। अब उन्हें पटना हाईको #DarbhangaNews,#BiharCourt,#BailRejected