back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ क्रिकेट मैच का रोमांच… SDPO मनीष चंद्र चौधरी के हरफनमौला प्रदर्शन से प्रशासन ने जनप्रतिनिधि एकादश को 58 रनों से हराया

spot_img
- Advertisement - Advertisement
प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। जागरूकता क्रिकेट मैच में प्रशासन एकादश ने जनप्रतिनिधि एकादश को 58 रनों से हराया। वहीं प्रशासन एकादश के कप्तान सह एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी को दिया गया में ऑफ द मैच।
जानकारी के अनुसार, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता क्रिकेट मैच रविवार को जनप्रतिनिधि एकादश एवं प्रशासन एकादश के बीच खेला गया। जिसमें प्रशासन एकादश की टीम ने 58 रनों से जनप्रतिनिधि एकादश को हराकर शिल्ड पर कब्जा जमा लिया।
उच्च विद्यालय कुशेश्वरस्थान के मैदान में जनप्रतिनिधि एकादश के कप्तान केवटगामा पंचायत के मुखिया छेदी राय ने टॉस जीतकर प्रशासन एकादश की टीम के कप्तान बिरौल डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रशासन एकादश की टीम निर्धारित 16 ओवर में पूर्वी बीडीओ किशोर कुमार के शानदार 44 एवं डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी के 24 रनों के बदौलत 6 विकेट पर 177 रन बनाए। जबाब में खेलते हुए जनप्रतिनिधि एकादश की टीम 16 ओवर में 8 विकेट पर 119 बना सकी।
इस प्रकार प्रशासन एकादश की टीम 58 रनों से मैच जीत लिया। विजेता टीम के कप्तान डीएसपी श्री चौधरी को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। जिला परिषद सदस्य पूनम मणि शर्मा ने विजेता एवं उपविजेता टीम के कप्तान क्रमशः डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी और केवटगामा पंचायत के मुखिया छेदी राय को कप प्रदान किया।
मौके पर पूर्वी प्रखंड प्रमुख बिजल पासवान, थानाध्यक्ष अमित कुमार, सीबीआई के सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक आर एस शर्मा, मुखिया नवल किशोर राय, मो. इस्लाम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: केवटी में 50 साल पुराना 'दादा' पेड़ गायब! Illegal Tree Cutting पर मचा हड़कंप, PCCF से हुई शिकायत... पढ़िए गुमशुदगी पर हंगामा बरपा!
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

राजपाल यादव के साथ तिहाड़ जेल में क्या हुआ? प्रियदर्शन का बड़ा कदम!

Rajpal Yadav: बॉलीवुड में रिश्तों की गर्माहट और मुश्किलों की कड़वाहट हमेशा से चर्चा...

महाशिवरात्रि 2026: 12 शुभ योग और 4 राजयोग में शिव-शक्ति का पावन पर्व

Mahashivratri: शिव और शक्ति के दिव्य मिलन का महापर्व, महाशिवरात्रि हर वर्ष फाल्गुन मास...

Civil Defence: बोकारो में 54 ‘संकटमोचक’ तैयार, उपायुक्त बोले- सोशल मीडिया पर रील बनाकर लोगों को करें जागरूक

Civil Defence: बोकारो में 54 'संकटमोचक' तैयार, उपायुक्त बोले- सोशल मीडिया पर रील बनाकर...

बिहार में हड़कंप: पटना NEET Student Death Case में CBI ने हॉस्टल खंगाला, अहम दस्तावेज जब्त

Patna NEET Student Death Case: शिक्षा के मंदिर में जब रहस्य की परछाई गहराती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें