back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Darbhanga News | Tilakeshwar OP News | तिलकेश्वर ओपी और थानाध्यक्ष Manish Kumar…इस पुलिस की दियारा में धमक बड़ी है…अंतर जिला गिरोह के अपराधी भी मांगनें लगे अब पनाह…

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News | Tilakeshwar OP News | तिलकेश्वर ओपी और थानाध्यक्ष Manish Kumar…। इस पुलिस की दियारा में धमक बड़ी है…अंतर जिला गिरोह के अपराधी भी मांगनें लगे अब पनाह…। कारण भी साफ है। जब से मनीष कुमार बतौर थानाध्यक्ष तिलकेश्वर की कमान संभाली है। दियारा में लगातार पुलिस की एक्टिव हो गई है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Tilakeshwar OP News | लगातार, थानाध्यक्ष मनीष कुमार अपराधियों पर नकेल कस रहे हैं, नतीजा भी सामने है…

लगातार, मनीष कुमार अपराधियों पर नकेल कस रहे हैं। ताबड़-तोड़ छापेमारी मार रहे। इसका परिणाम भी साफ दिखने लगा है। दरभंगा के कुशेश्वरस्थान का इलाका दियारा, अब अपराधियों की खनक से मुक्त होता दिख रहा जहां अपराधी पुलिस की कार्यशैली से खौफ खा रहे हैं।

- Advertisement -

Darbhanga News | Tilakeshwar OP News | दियारा की सूरत बदल गई है…जहां पहले खनक थी वहां अब धमक है

कहते हैं, दियारा का नाम सुनते ही लोग कांप उठते थे। पुलिस वाले वहां झांकना तक नहीं चाहते। लेकिन,अब सूरत बदल गई है। जहां कभी अपराधियों का बोलबाला था, अब वहां पुलिस का अमन और शांति वाला पैगाम है। अपराधी सरेंडर कर रहे हैं। हालिया, सहरसा समेत कई जिलों से सटे होने के कारण यहां अपराधियों की धमक इतनी थी कि कोई भी पुलिस अधिकारी दियारा में झांकना नहीं गंवारा करते थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अस्पताल की लापरवाही या सिस्टम का जनाजा?Kusheshwar Asthan में एक्सपायर्ड दवाएं जलाने से हुआ धमाका, एक घायल, धुएं से घुटा लोगों का दम

Darbhanga News | Tilakeshwar OP News | पहले कुशेश्वरस्थान के थानाध्यक्ष अमित कुमार और अब मनीष कुमार…

मगर, अब समय बदल चुका है। इसकी वजह है, पहले कुशेश्वरस्थान के थानाध्यक्ष अमित कुमार की सघन और सीधी अपराधियों पर नकेल और अब तिलकेश्वर ओपी थानाध्यक्ष मनीष कुमार का लगातार एक्शन। इस वजह से अब दियारा में अपराधियों की तूती गुम है। पुलिस की तूती बोल रही है।

Darbhanga News | Tilakeshwar OP News | ये वही मनीष कुमार हैं जिन्होंने तिलकेश्वर ओपी का प्रभार बतौर थानाध्यक्ष लेते ही…

ये वही मनीष कुमार हैं जिन्होंने तिलकेश्वर ओपी का प्रभार बतौर थानाध्यक्ष लेते ही बिहार के कुख्यात शंकर यादव को दबोच लिया। यह वही शंकर यादव है, जिसकी तलाश में एसटीएफ भी लगी हुई थी। लेकिन, तेज-तर्रार मनीष कुमार ने आते ही शंकर को दबोच कर सुर्खियां बंटोर ली थी। अपने पदस्थापना के साथ ही मनीष कुमार, दियारा में लगातार रेड मारते रहे हैं। इसी का परिणाम हाल में भी दिखा था जब अंतरजिला के तीन अपराधियों ने सरेंडर कर दिया था।

Darbhanga News | Tilakeshwar OP News | अंतर जिला के कुख्यात काजल उर्फ कंपनी हत्याकांड और भरत मुखिया हत्याकांड में पुलिस का दिखा फिर एक्शन

जानकारी के अनुसार, इसी का परिणाम है कि एक बड़ी खबर आ रही है जहां अंतर जिला के कुख्यात काजल यादव उर्फ कंपनी हत्याकांड के दो आरोपी समेत भरत मुखिया हत्याकांड के एक आरोपी के घर तिलकेश्वर ओपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुर्की-जब्ती वाला एक्शन लिया है। तिलकेश्वर ओपी से पहले से मनीष कुमार ने सहरसा इलाके किलाबंदी किए हुए हैं।

Darbhanga News | Tilakeshwar OP News | कुख्यात काजल उर्फ कंपनी की हत्या,भरत मुखिया की हत्या फिर ताबड़तोड़ 9 महीनें में नौ हत्या…

काजल हत्याकांड सुर्खियों में था जब 15 मार्च 2022 को काजल की हत्या हुई थी। इसके दो एक महीनें बाद अप्रैल महीनें में ही भरत मुखिया हत्याकांड को अपराधियों ने अंजाम दिया। इतना ही नहीं, इसके बाद लगातार नौ महीनें में अपराधियों ने नौ हत्याओं की वारदात को अंजाम देते हुए पुलिस को खुली चुनौती दी थी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: तालियों की गड़गड़ाहट और नम आंखों से दी 10वीं के छात्रों को विदाई, जानिए Ghanshyampur बाल कल्याण पब्लिक स्कूल में गुरुजनों ने दिया सफलता का मूलमंत्र...जब यादें पोटली में बंधती हैं

Darbhanga News | Tilakeshwar OP News | अब दियारा का आपराधिक नक्शा ही बदल गया है…

लेकिन, अब दियारा का आपराधिक नक्शा ही बदल गया है। कुशेश्वरस्थान के जब थानाध्यक्ष अमित कुमार थे, तो उन्होंने दियारा में अपराधियों की धर-पकड़ शुरू की थी। इसके बाद जब से मनीष कुमार ने थानाध्यक्ष का पद संभाला है, लगातार दियारा में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की धमक तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: संस्कृत विश्वविद्यालय में परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्रों को मिलेगा मौका? नियंत्रक ने दिया बड़ा अपडेट

Darbhanga News | Tilakeshwar OP News | अब दियारा का आपराधिक नक्शा ही बदल गया है…

गत आठ फरवरी को पुलिस के दबाव के कारण काजल हत्या कांड के तीन आरोपी ने स्थानीय बिरौल न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। तिलकेश्वर ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड को लेकर तिलकेश्वर ओपी में कांड सं. 102/22 दर्ज था।

Darbhanga News | Tilakeshwar OP News | और अब सहरसा के सुखासन गांव पहुंची तिलकेश्वर पुलिस

इसमें कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। इसके आरोपी देवानंद यादव के पुत्र नीतीश कुमार तथा पारों यादव के पुत्र दीपक यादव ये दोनों सहरसा जिले के कनेरिया ओपी अन्तर्गत सुखासन गांव के निवासी हैं। इनके घर पर विधिवत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई आज की गई है। आगे भी अभियान चलेगा। अपराधियों की धर-पकड़ तेज है।

Darbhanga News | Tilakeshwar OP News | और फिर सहरसा के घोघसम गांव पहुंची तिलकेश्वर पुलिस

वही, तिलकेश्वर ओपी कांड स. 132/22 भरत मुखिया हत्याकांड के नामजद आरोपी राजेंद्र यादव के पुत्र अमरजीत यादव के घर पर भी विधिवत कुर्की जब्ती किया गया। ये अभियुक्त भी सहरसा जिले के कनरिया ओपी अन्तर्गत घोघसम गांव के निवासी हैं। इनपर धारा 302/385/34 भा द वि एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज था। ये सभी आरोपी फरार चल रहे थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

राजस्थान रॉयल्स का नया ‘शेर’: रियान पराग संभालेंगे कमान, क्या बदलेंगे टीम की किस्मत?

Riyan Parag: आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स के फैंस के लिए एक बड़ी...

10 लाख से कम में बेहतरीन Compact SUV का सपना अब होगा पूरा, देखें ये शानदार विकल्प!

Compact SUV: आज के दौर में जब हर कोई अपनी ड्राइविंग को और भी...

Darbhanga News: गुरुकुल क्लासेज में 10वीं छात्राओं का शानदार फेयरवेल… टॉपर्स को मान-सम्मान, पढ़िए गुरुकुल क्लासेज का ज्ञान…पाग, चादर प्रतीक चिन्ह, शील्ड, मेडल और...

गुरुकुल क्लासेज में 10वीं छात्राओं का फेयरवेल: टॉपर्स को सम्मान, संस्था की सराहना सुपौल बाजार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें