

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क, उत्तम सेन गुप्ता। थाना क्षेत्र के सुपौल पंचायत के हाटगाछी स्थित नवकी पोखर(ब्रदमाषा पोखर) जो सरकारी है को अवैध रूप से अतिक्रमण करने एवं शौचालय का पाइप उसमें गिराकर गंदगी फैलाने के मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की है।
ग्रामीणों में चौधरी सहनी, रामचन्द्र सहनी, विष्णु सहनी, शत्रुघ्न सहनी सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि पंचायत के कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से नवकी पोखर जो बिहार सरकार की सम्पत्ति है को अवैध रूप से कब्जा करने की साजिश रची जा रही है।
इसके तहत यहां बसे दर्जनों बक्खो एवं अन्य परिवार अपने घरों के शौचालय से पाइप का कनेक्शन इस पोखर में कर दिया गया है।
साथ ही पंचायत की गंदगी इस पोखर में डाल कर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पोखर में मछली पालन एवं छठ पूजा में बाधा उत्पन्न हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी नवकी पोखर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए अंचल एवं पुलिस प्रशासन को आवेदन दिया गया है।
इनलोगों ने बताया कि समय रहते प्रशासन इस मामले को गंभीरता से नहीं लेती है तो आनेवाले समय में इस मामले को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है।
पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि पोखर को लेकर विवाद होने की ज्योंही सूचना प्राप्त हुई, प्रशासन की ओर त्वरित कार्रवाई की गई।
पुलिस पदाधिकारी विवादित स्थल पर पहुंच कर दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की अपील की है। मामले पर पुलिस नजर रखी हुई है।


