spot_img

दरभंगा के बेनीपुर में पोहद्दी-परड़ी सड़क का शिलान्यास कर लौटे सांसद गोपालजी ठाकुर, जिप सदस्य ने पोत डाला कालिख, सुनाया सांसद और विधायक को खरी-खोटी

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा के बेनीपुर में पोहद्दी-परड़ी सड़क का शिलान्यास कर लौटे सांसद गोपालजी ठाकुर, जिप सदस्य ने पोत डाला कालिख, सुनाया सांसद और विधायक को खरी-खोटीबेनीपुर। प्रधानमंत्री सड़क योजना फेज 3 के अंतर्गत निर्माणाधीन पोहद्दी-परड़ी सड़क के शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि को आमंत्रित नहीं किए जाने और शिलापट्ट पर नाम दर्ज नहीं किए जाने को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि ने गहरा असंतोष व्यक्त किया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

साथ ही उन्होंने इसका कड़ा प्रतिरोध करते हुए शिलापट्ट पर कालीख पोत दिया है। बुधवार को दिन के 12:00 बजे दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर उक्त सड़क का शिलान्यास किया। इसमें सांसद के साथ-साथ स्थानीय विधायक का नाम शिलापट्ट पर उल्लेखित था।

- Advertisement -

 

लेकिन, उक्त शिलापट्ट पर जिला परिषद सदस्य का नाम ना होने का कारण स्थानीय जिला परिषद सदस्य अमित कुमार ठाकुर एवं उनके सहयोगी काफी उत्तेजित हो गए। और शिलान्यास कार्यक्रम समाप्त होने के चंद घंटे बाद ही अपने कार्यकर्ताओं के साथ शिलान्यास स्थल पर पहुंचे और सोशल मीडिया के माध्यम से इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और विभागीय पदाधिकारी के साथ साथ सांसद एवं विधायकों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

 

और शिलापट्ट पर काले रंग को पोतते हुए अपना विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य सागर नवदिया के साथ-साथ आधे दर्जन एमएसयू कार्यकर्ता उपस्थित थे। दूसरी ओर, सांसद गोपाल जी ठाकुर ने जिला पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को दूरभाष पर जानकारी देते हुए तत्काल कारवाई का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: शुभ कार्यों के लिए Commercial Gas Cylinder, सरकार का नया नियम, ऐसे करें आवेदन!

इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार झा ने पूछने पर बताया कि कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता से प्रतिवेदन की मांग की गयी है।

दरभंगा के बेनीपुर में पोहद्दी-परड़ी सड़क का शिलान्यास कर लौटे सांसद गोपालजी ठाकुर, जिप सदस्य ने पोत डाला कालिख, सुनाया सांसद और विधायक को खरी-खोटीइससे पहले, दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि समय सीमा के अन्दर गुणवत्ता पूर्ण कार्य पूरा किए जाने से ही सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ उठाया जा सकता है। वे बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के पोहद्दी पी डब्लू डी सड़क से मलौल ब्रह्म पट्टी-परड़ी सड़क का आधारशिला रखते हुए उक्त बातें कहीं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि 13.32 करोड़ रूपये की लागत से लगभग 15 किलोमीटर(14.850 किमी) लंबे सड़क की स्वीकृति प्रधानमंत्री सड़क योजना फेज-3 के तहत दिया गया है। उन्होंने सजनपुरा पंचायत के कन्हौली ग्राम में जनसभा को भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: स्कूल निरीक्षण, बेनीपुर के स्कूलों में डीईओ ने पकड़ी अनियमितताएं, प्रधानाध्यापकों से मांगा जवाब

 

इस दौरान सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से बेनीपुर विधानसभा के पोहद्दी, महिनाम, सजनपुरा पंचायत एवं गौड़बौराम विधानसभा के साहो, पड़री, ईटवा शिवनगर पंचायत सहित कई अन्य गांव और पंचायत के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा।

 

उन्होंने कहा कि यह सड़क सघन आबादी होकर गुजरती है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण लोगों को बरसात के मौसम में आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस सड़क के बन जाने से लोगों को बारहों महीने आवागमन में काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि फेज थ्री के तहत दरभंगा में ऐतिहासिक कार्य होगा, सड़कों का जाल बिछेगा और ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अग्नि सुरक्षा, बेनीपुर में अग्निशमन सेवा सप्ताह पर जागरूकता अभियान

 

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण भारत के विकास तथा देश को आत्मनिर्भर बनाने में पीएमजीएसवाई की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विभागीय मंत्री गिरिराज सिंह के नेतृत्व दरभंगा व मिथिला सहित राज्य और देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई फेज थ्री के तहत दरभंगा में जल्द सैकड़ों किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा।

 

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अध्यक्ष पिंटू झा, प्रेम कुमार झा, ध्रुव स्वामी, रंजीत झा, पूर्व जिला परिषद माधव झा आजाद, रमेश झा,  घनश्याम राय, रजनीश सुंदरम, मुनिंदर यादव, सुनील झा, सोनू ठाकुर, माधव चौधरी, सीताराम झा, विनय पासवान, गणेश झा उर्फ बाऊ मुखिया, कन्हौली मुखिया कुंदन सिंह, पड़री मुखिया श्रवण ठाकुर, श्याम साहू, अरुण झा, सुरेंद्र सहनी, पड़री पैक्स अध्यक्ष मनोज ठाकुर, पूर्व मुखिया राधेश्याम मंडल, शशिकांत ठाकुर, हीरा ठाकुर, बीरबल राय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jamui News: जमुई में ‘विचाराधीन बंदी’ समीक्षा समिति की बैठक, जेलों से भीड़ कम करने का बड़ा फैसला!

विचाराधीन बंदी: जमुई में जेलों की भीड़ कम करने और उन कैदियों को राहत...

Bhagalpur News: शिक्षा नवाचार 2.0, भागलपुर में दिखा छात्रों का दम, ‘सफलता का संगम’ बना नई उम्मीद

शिक्षा नवाचार: भागलपुर में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई इबारत लिखी गई है।...

Smart Meter: बिजली उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत, अब प्रीपेड या पोस्टपेड, अपनी पसंद का चुनें विकल्प

Smart Meter: बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है! अब स्मार्ट मीटर इस्तेमाल...