

सिंहवाड़ा,देशज टाइम्स ब्यूरो। सिंहवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित डाक्टर प्रेम चन्द्र प्रसाद को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रतिनियुक्त कर निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी पद पर तैनात किया गया है। शनिवार को वर्तमान चिकित्सा प्रभारी कुंदन कश्यप ने विधिवत कार्य डॉ. प्रेमचंद्र प्रसाद को प्रभार सौंप दिया है।
सिविल सर्जन अनिल कुमार ने इस आशय का पत्र निर्गत कर अस्पताल में स्वास्थ्य इकाइयों में कार्यरत पदाधिकारी कर्मचारियों का वेतनादि का आहरण अगले आदेश तक नियमानुसार करने को कहा है। दो माह से स्थाई चिकित्सा पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति को लेकर सिंहवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में असमंजस की स्थिति थी।
डॉ. प्रेमचंद्र प्रसाद का स्थानांतरण हरिहरपुर पीएचसी में होने के बाद पुनः वापस चिकित्सक के रूप में कर दिया गया था। हरिहरपुर एपीएचसी के डॉ. कुंदन सिंहवाड़ा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पर तैनाती के बाद से ही वे अवकाश पर चले गये थे। इसको लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न के बाद डॉ. संजय पासवान को प्रशासनिक प्रभार की जिम्मेवारी सौंपी गई थी।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पद पर दूसरी बार डॉ. प्रेमचंद्र प्रसाद की तैनाती के बाद अस्पताल की व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है। उप प्रमुख साजीद मुजफ्फर, जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश ठाकुर, भोला राय, अजित चौबे, पैक्स अध्यक्ष ऐहतेशाम रिजवी ने नव पदस्थापित चिकित्सा प्रभारी को बधाई दी है। मालूम हो कि स्वास्थ्य केंद्र को स्थानीय विधायक सह श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार की ओर से प्रदत्त आधुनिक एंबुलेंस को संसाधन उपलब्ध कर विधिवत चालू कर दिया है।

