spot_img

Update…और जब सिपाही को Darbhanga पुलिस पकड़कर लाई थाने, तो फर्जी सिपाही ने उगले कई राज

spot_img
- Advertisement -

संजय कुमार राय, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो दरभंगा। इन दिनों फर्जी पुलिस बनने का शौक कुछ लोगों पर चढ़ गया है। कहीं फर्जी सिपाही पकड़े जाते हैं तो कहीं फर्जी डीएसपी।

- Advertisement -

लेकिन गुनाह कोई भी हो ज्यादा दिन चलता नहीं आखिरकार असली पुलिस के हत्थे चढ़ ही जाते हैं। दरभंगा जिला के कोतवाली ओपी की पुलिस ने ठगी के एक मामले में फर्जी पुलिस को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

वह नाग मंदिर मिश्र टोला का रहने वाला सूर्य देव राय है। ओपी प्रभारी अमरनाथ प्रसाद ने बताया कि आरोपी पुलिस डिपार्टमेंट के टेक्निकल सेल का फर्जी आईडी कार्ड बनाए हुए था। उस कार्ड को गला में लटका कर शौक से चलता था। फर्जी  कार्ड के सहारे रास्ते में सड़क किनारे छोटे-मोटे दुकानदारों को धमकाता और 25 से 50 रुपए वसूली करता था। उसके पास से वसूली का करीब छह सौ रुपया पुलिस ने जब्त किया है।पुलिस का कहना है कि इसके कई और भी दोस्त है जो गलत रूप से कई काम करते है उन्होंने कहा कि इस बाबत भी पूछताछ की जां रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में भयानक खेल! युवती का अपहरण, मां बोली - मेरी बेटी की कर देंगे धर्म परिवर्तन?

इसी तरह गांधी मैदान पटना की पुलिस ने एक फर्जी डीएसपी को पकड़ा है। वह मधुबनी जिले के अंधरामठ थाना अंतर्गत जरोली गांव का रहने वाला है, खुद का नाम विजय कुमार भारतीय बता रहा है। बुधवार की रात करीब दस बजे फर्जी डीएसपी साहब ऑटो रिक्शा वाले से किराए को लेकर भीड़ गए। फिर क्या था, देखते ही देखते वहां असली पुलिस पहुंच गई। पूछताछ के क्रम में वो फंस गए। उन्होंने नकली कार्ड दिखाया।

यह भी पढ़ें:  'सपने गांव से भी उड़ान भरते हैं...' दरभंगा के आदित्य राज आनंद बने ISRO Scientist, कॉर्पोरेट छोड़ चुनी देश सेवा

पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थाने लायी। जब पूछताछ और हुई तो उनका असली चेहरा सबके सामने आ गया !स्थानीय थाना पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जब्त किए गए सामानों में वर्दी, स्टार, नेम प्लेट, बेल्ट, स्टांप, मुहर आदि है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब नहीं होगी राज्य स्तरीय मॉडल सुविधा से बिजली कटौती! बिहार सरकार के इस फैसले से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है तैयारी

Bihar Electricity: बिहार सरकार ने पटना के ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्यशाला को राज्य स्तरीय मॉडल सुविधा बनाने का फैसला किया है। इस कदम से बिजली वितरण नेटवर्क मजबूत होगा और उपभोक्ताओं#BiharElectricity,#PatnaNews,#PowerSupply

बांका में खौफनाक डबल Muder! अमरपुर में अपराधियों का दुस्साहस, दो युवकों की हत्या |घात लगाए बैठे थे हमलावर, बाइक सवारों को भूना

Banka Double Murder: बिहार के बांका में अपराधियों ने दो युवकों गुंजन सिंह और सिट्टू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। शराब पीकर लौटते समय हुए इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में दहशत फैल ग#BankaNews,#DoubleMurder,#AmarpurCrime

प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान: बांकीपुर से लड़ेंगे चुनाव, ‘सम्राट चौधरी पर जनमत संग्रह’ – PK का सीधा हमला

Prashant Kishor Bankipur: जन सुराज ने प्रशांत किशोर को बांकीपुर उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है। प्रशांत किशोर ने इसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की 6 महीने की सरकार पर 'जनमत संग्रह' बता#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics

दरभंगा में बड़ा साइबर हमला! रिटायर्ड रेलकर्मी की जिंदगी भर की कमाई उड़ाई, पेंशन A/c से 4.96 लाख…कई ट्रांजेक्शन?

Darbhanga Cyber Crime: दरभंगा में एक सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके पेंशन खाते से 4 लाख 96 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस जांच में जुटी है और पीड़ित ने कार्रव#DarbhangaNews,#CyberFraud,#BiharCrime