back to top
11 जुलाई, 2024
spot_img

Darbhanga के बहेड़ी, बिरौल और बेनीपुर के व्यापारियों ने कहा-‘बैंक से निकलो और लुट जाओ’ – फूटा व्यापारियों का गुस्सा, बोले – कोई सुनवाई नहीं हो रही

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिरौल-बहेड़ी में लुटेरों का आतंक! व्यापारी बोले – अब कारोबार करना जान जोखिम में डालना।‘बैंक से निकलो और लुटो जाओ’ – महिलाओं से लूट की बढ़ती घटनाओं से दहशत में व्यापारी।बहेड़ी-बिरौल में व्यापारी लगातार लुटे जा रहे हैं, पुलिस मूकदर्शक! संगठन ने लगाई गुहार। ‘लुटेरों से नहीं, पुलिस से डर लगता है!’ – बेनीपुर में व्यापारी अब खुलेआम विरोध पर उतरे।@सतीश झा,बेनीपुर-दरभंगा,देशज टाइम्स।

बेनीपुर में लूटपाट पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा, बोले – कोई सुनवाई नहीं हो रही।बहेड़ी में व्यापारी के मुंशी से लूट, धरौड़ा में व्यापारी को निशाना – पुलिस क्यों खामोश?’अब डर-डर कर जी रहे हैं व्यापारी!’ – सुरक्षा के लिए अधिकारियों से लगाई गुहार@बेनीपुर-दरभंगा,देशज टाइम्स।

मुख्य बिंदु: बैंक से पैसा निकालने और जमा करने में खतरा

दरभंगा के बहेड़ी, बिरौल और बेनीपुर में व्यापारी लूट के डर में हैं। बैंक से पैसा निकालने और जमा करने में खतरा। महिला ग्राहकों को सबसे अधिक निशाना बना रहे अपराधी। पुलिस कार्रवाई की धीमी गति से व्यापारियों में नाराजगी। दो बड़ी घटनाओं के जल्द उद्भेदन की मांग।@बेनीपुर-दरभंगा,देशज टाइम्स।

यह भी पढ़ें:  AIIMS Darbhanga Update| 2027 तक बनकर तैयार होगा Darbhanga AIIMS! अगले साल 2026 से शुरू होगी MBBS की पढ़ाई!

बहेड़ी-बिरौल में लूट की बढ़ती घटनाओं से डरे व्यापारी, सुरक्षा के लिए प्रशासन से लगाई गुहार | 

बेनीपुर (दरभंगा), देशज टाइम्स। बेनीपुर, बिरौल और बहेड़ी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही व्यवसायियों के साथ लूटपाट की घटनाओं ने ब्यापारियों में दहशत का माहौल बना दिया है। बुधवार को व्यवसायी संघ संगठन बेनीपुर की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई।

लूट की घटनाओं से दहशत में व्यवसायी

व्यवसायी संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार चौधरी ने बताया कि बेनीपुर, बहेड़ी और बिरौल क्षेत्र में लगातार व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है। व्यापारी अब बैंक से पैसा निकालने या जमा करने से डरने लगे हैं। ग्राहक, खासकर महिला उपभोक्ताओं, के साथ भी बैंक से घर लौटने के दौरान लूटपाट की घटनाएं बढ़ गई हैं।

बैंक के बाहर गुंडा तत्वों का जमावड़ा, प्रशासन चुप

बैंकों के बाहर गुंडा प्रवृत्ति के युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। प्रशासन और पुलिस की लापरवाही के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बहुत से मामले थाने में दर्ज भी नहीं होते, खासकर जब पीड़िता महिला होती है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास....जब काम में आएगी फुर्ती! 21 अप्रैल को हुआ था एग्रीमेंट, लेकिन ₹335 की योजना की धीमी रफ्तार! निर्माण एजेंसी की सुस्ती – ‘अब बर्दाश्त नहीं!’

पुलिस उल्टा करती है परेशान: व्यवसायी संघ

उपाध्यक्ष पवन कुमार महतो ने कहा:

“जब हम व्यापारी बैंक में पैसा जमा करने जाते हैं, तब भी डर बना रहता है। थाना पुलिस अक्सर व्यापारी को ही सवालों में घेर देती है, जिससे हम और असहाय महसूस करते हैं।”

लूटकांड के शीघ्र उद्भेदन की मांग

व्यवसायियों ने दो प्रमुख घटनाओं के अविलंब उद्भेदन की मांग की। इसमें 29 जून को बहेड़ी थाना क्षेत्र में एक व्यापारी के मुंशी से हुई लूट13 जून को धरौड़ा ईंट भट्ठा (बहेड़ा थाना क्षेत्र) के समीप, दरभंगा-शिवाजीनगर के व्यापारी से लूटपाट

यदि इन मामलों का जल्द पुलिस खुलासा नहीं करती, तो व्यापारियों का प्रशासन से भरोसा उठ जाएगा, ऐसा व्यापारियों ने कहा।

बैठक में मौजूद प्रमुख व्यापारी

इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे, गुलाब अंसारी, मुन्ना प्रसाद, दिनेश पूर्वे, राजा ठाकुर, पवन महतो सहित दर्जनों स्थानीय व्यवसायी समेत अन्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के Singhwara में अजीब वारदात! मुर्गी दरवाजे पर आई तो मालिक की नाक काट दी! पड़ोसी ने तोड़ी गर्दन- 5 लोगों को पीटा, हैरान करने वाली – सिंहवाड़ा में 11 पर FIR

जरूर पढ़ें

Darbhanga Navodaya में बड़ा कदम! छात्र की संदिग्ध मौत के बाद प्राचार्य का तबादला, जानिए कौन बने नए प्रिसिंपल

दरभंगा नवोदय में बड़ा कदम! छात्र की संदिग्ध मौत के बाद प्राचार्य बदले। जतिन...

दरभंगा छिपलिया तालाब मर्डर केस: 7 महीने से फरार चंदन की भागदौड़ ‘समाप्त’

दरभंगा छिपलिया तालाब मर्डर केस: 7 महीने से फरार चंदन की भागदौड़ 'समाप्त' हत्या...

मतदाता सूची में लापरवाही पर Darbhanga के 10 अफसरों का वेतन बंद!

मतदाता सूची में लापरवाही पर दरभंगा के 10 अफसरों का वेतन बंद! DM कौशल...

Samastipur Medical College में जल्द शुरू होंगे Gynecology और Surgery Departments | Darbhanga Commissioner Kaushal Kishore ने कहा – जल्द शुरू हो इलाज

समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होंगे गायनी-सर्जरी विभाग! आयुक्त ने दिए निर्देश।समस्तीपुर के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें