back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

Bihar Road Project: अब नहीं फंसेंगे जाम में! Begusarai से Darbhanga-Madhubani-Khagaria-Rosra की Connectivity और आसान@18.5 करोड़-चौड़ी सड़क

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar Road Project: अब नहीं फंसेंगे जाम में! Begusarai से Darbhanga-Madhubani-Khagaria-Rosra की Connectivity और आसान@18.5 करोड़-चौड़ी सड़क। जहां, बेगूसराय से दरभंगा तक आसान होगा सफर, 18.5 करोड़ की लागत से बनेगी चौड़ी सड़क

- Advertisement -

बरसों पुरानी सड़क समस्या का अब होगा अंत

बेगूसराय, देशज टाइम्स: बिहार सरकार ने बेगूसराय की बरसों पुरानी सड़क समस्या का समाधान निकालते हुए एक बड़ी परियोजना को मंजूरी दे दी है। अब वीर कुंवर सिंह चौक से माधुरी ढाला तक करीब 4.9 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाएगा।

- Advertisement -

18.5 करोड़ की लागत से बनेगी चौड़ी सड़क

इस परियोजना पर कुल 18 करोड़ 61 लाख 20 हजार रुपये खर्च होंगे। सड़क चौड़ी होने से जाम की समस्या खत्म होगी। बेगूसराय के साथ-साथ गढ़पुरा, बखरी, रोसड़ा और खगड़िया जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर तक कनेक्टिविटी आसान होगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी में Fake Excise Officers... 'फर्जी' उत्पाद अधिकारियों का पर्दाफाश, 80 हजार की डील में खुली पोल!

व्यापार और शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में बेगूसराय में व्यापारिक गतिविधियां, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं तेजी से बढ़ी हैं। संकरी सड़क की वजह से रोजाना भारी ट्रैफिक जाम रहता था। चौड़ीकरण होने के बाद यात्रा तेज, सुरक्षित और आरामदायक होगी। व्यापार और शिक्षा क्षेत्र में नई गति और अवसर आएंगे।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी जानकारी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा:

“सड़क संकरी होने के कारण लोगों को रोजाना जाम का सामना करना पड़ता था। मंजूरी मिल गई है, अब जल्द ही चौड़ीकरण का काम शुरू होगा। इससे वाहनों की रफ्तार बढ़ेगी, सफर सुरक्षित होगा और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।”

बिहार में सड़कों का जाल बिछा रही सरकार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार लगातार सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने में लगी है। सरकार का दावा है कि अब पटना से राज्य के किसी भी हिस्से में 4 से 5 घंटे में पहुंचा जा सकता है। बेगूसराय की यह परियोजना भी इसी अभियान का हिस्सा है। राज्य में सड़क व्यवस्था को और आधुनिक और सशक्त बनाया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अमेरिका-बांग्लादेश ट्रेड डील से भारतीय Textile Stocks पर संकट?

Textile Stocks: अमेरिका और बांग्लादेश के बीच हुए एक नए व्यापार समझौते ने भारतीय...

सोमवार को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ‘वध 2’ गिरी, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का दबदबा बरकरार!

Box Office Collection News: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्मों की जंग जारी है,...

Bihar BJP President: नितिन नवीन का विधानसभा में ‘राजतिलक’, जब संजय सरावगी के साथ…सियासी मायने क्या है!

Bihar BJP President: सियासत की बिसात पर मोहरे बदलना आम बात है, लेकिन जब...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें