spot_img

दरभंगा में मेडिकल छात्र और दुकानदारों के बीच भीषण बवाल के बाद डीएमसीएच की चिकित्सा जूनियर डॉक्टरों ने किया ठप, विरोध में दवा दुकानें बंद, मरीज बेहाल, प्रशासन हलकान

spot_img
- Advertisement -

रभंगा के डीएमसीएच परिसर में मेडिकल छात्रों और दुकानदारों के बीच भीषण और हिंसक झड़प के बाद कुछ लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश और कई वाहनों में आगजनी के बीच पथराव से कई पुलिसकर्मियों के जख्मी होने के बाद बिगड़े शहर के हालात के बीच जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी और इमरजेंसी को ठप कर दिया है।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें :दरभंगा में मेडिकल छात्रों का बवाल, छात्रों और दुकानदारों के बीच हिंसक झड़प, तीन पुलिसकर्मी जख्मी, कई वाहनों को पेट्रोल छिड़कर फूंका

- Advertisement -

आपको पता होना चाहिए, दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का पूरा कार्य यही जूनियर डॉक्टर संभालते हैं। वरीय डॉक्टर नाममात्र के हैं। उनका ड्यूटी से कोई लेना देना नहीं रहता। महज खानापूरी के बीच जूनियर डॉक्टर ही मरीजों की देखरेख और इलाज करते हैं। ऐसे में, इन डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें :दरभंगा में मेडिकल छात्रों का बवाल, छात्रों और दुकानदारों के बीच हिंसक झड़प, तीन पुलिसकर्मी जख्मी, कई वाहनों को पेट्रोल छिड़कर फूंका

देर रात तीन बजे से ही जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी और इमरजेंसी में इलाज ठप कर दिया है। इससे डीएमसीएच में इलाज के लिए पहुंच रहे मरीज बेहाल हैं। कोई निजी अस्पताल जा रहा है कोई घर लौट रहा है।

यह भी पढ़ें :दरभंगा में मेडिकल छात्रों का बवाल, छात्रों और दुकानदारों के बीच हिंसक झड़प, तीन पुलिसकर्मी जख्मी, कई वाहनों को पेट्रोल छिड़कर फूंका

वहीं, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सुबह से ही घटनास्थल पर जुटे हुए हैं। लोगों के जमावड़े और आक्रोश को देखते हुए जूनियर डॉक्टर भय से अस्पताल नहीं आ रहे हैं।

आईएमए के जिला सचिव डॉ. आमोद कुमार झा ने विज्ञप्ति जारी कर इस घटना पर खेद व्यक्त करते हुए सरकार से घटना की त्वरित जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, दरभंगा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने इस घटना के खिलाफ सभी दवा दुकानों को बंद रखने का आह्वान किया है।

दरभंगा में मेडिकल छात्र और दुकानदारों के बीच भीषण बवाल के बाद डीएमसीएच की चिकित्सा जूनियर डॉक्टरों ने किया ठप, विरोध में दवा दुकानें बंद, मरीज बेहाल, प्रशासन हलकान
दरभंगा में मेडिकल छात्र और दुकानदारों के बीच भीषण बवाल के बाद डीएमसीएच की चिकित्सा जूनियर डॉक्टरों ने किया ठप, विरोध में दवा दुकानें बंद, मरीज बेहाल, प्रशासन हलकान

घटना के विरोध में उन्होंने दरभंगा-लहेरियासराय रोड को नाका नंबर छह के पास जाम कर दिया। सड़क पर बांस-बल्ला लगाकर वे धरने पर बैठ गए। वे दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :दरभंगा में मेडिकल छात्रों का बवाल, छात्रों और दुकानदारों के बीच हिंसक झड़प, तीन पुलिसकर्मी जख्मी, कई वाहनों को पेट्रोल छिड़कर फूंका

उधर, घटना की जांच के लिए सदर एसडीओ स्पर्श गुप्ता और एसडीपीओ कृष्ण नंदन कुमार मौके पर पहुंच गए हैं। वे स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। बता दें कि शुक्रवार की डर रात डीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों और एक दवा दुकान के मालिक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।

यह भी पढ़ें :दरभंगा में मेडिकल छात्रों का बवाल, छात्रों और दुकानदारों के बीच हिंसक झड़प, तीन पुलिसकर्मी जख्मी, कई वाहनों को पेट्रोल छिड़कर फूंका

इसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने तीन दुकानों में आग लगा दी। इसमें एक मोटर ट्रेनिंग स्कूल की दो कार भी जलकर राख हो गयी। आग बुझाने के दौरान कार में लगे गैस सिलिंडर के फटने से फायर ब्रिगेड के दो कर्मी घायल हो गए। इनमें से एक कर्मी गंभीर है। उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

उधर, पीड़ित दुकानदार का कहना है कि जूनियर डॉक्टर शराब के नशे में थे। दवा दुकान में ही जेनरल स्टोर संचालित है। उन्होंने दुकानदार से मैगी मांगी। देने में विलंब होने पर विवाद शुरू हुआ। फिलहाल डीएमसीएच परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वरीय अधिकारी घटना की जानकारी ले रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase