back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

दरभंगा के सभी घरों में लहराएगा तिरंगा, हर नागरिक फहराएंगें तिरंगा, पंचायत स्तर पर होगी तिरंगें की खरीद

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा 135 करोड़ हम भारतीय के गर्व, प्रतिष्ठा, साहस, शांति और प्रगति का प्रतीक है। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3ः2 है। इसमें 03 रंग केसरिया, सफेद और हर रंग की पट्टियां बराबर की चौड़ाई में है।

- Advertisement -

इसमें सबसे ऊपर केसरिया रंग-शक्ति और साहस का प्रतीक है। सफेद रंग-शांति और सत्य का प्रतीक है एवं हरा रंग – उर्वरता, वृद्धि और भूमि की पवित्रता का प्रतीक है। सफेद रंग की चौड़ाई के बराबर के व्यास में गहरे नीले रंग का अशोक चक्र अवस्थित है। इसमें 24 तिलीयां हैं। यह सारनाथ के अशोक स्तंभ से लिया गया है, इसलिए इसे अशोक चक्र कहते हैं, जो बताता है कि जीवन गतिशील है और रूकने का अर्थ मृत्यु है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: नशे में टुन्न 5 समस्तीपुर समेत 7 लोग गिरफ्तार, Biraul पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पढ़िए देसी शराब और ठगी

जानकारी के अनुसार, 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा की ओर से तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया । गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इसे लाल किले पर फहराया जाता है। इसके साथ ही राज्य, जिला,तहसील एवं पंचायत स्तर पर तथा सभी सरकारी संस्थान में फहराया जाता है।

गत 07 दशकों में राष्ट्रीय ध्वज की शान बचाए रखने के लिए हमारे देश के हजारों जवानों, वीरों ने अपने प्राणों की आहूति दी है। यह तिरंगा हमारे आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके सम्मान की रक्षा के लिए लिए राष्ट्रीय सम्मान अधिनियम 1971 भी बनाया गया है। जिसके अनुसार पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराया जाए तथा किसी भी परिस्थिति में तिरंगा भूमि पर नहीं गिरना चाहिए। साथ ही इसे उच्च स्थल पर फहराया जाता है या समीप के भवन से ऊंचा रखा जाता है।

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश के आलोक में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी नागरिकों की ओर से राष्ट्रीय झण्डा अपने घर पर फहराया जाएगा, ताकि उनमें देशभक्ति की भावन जागृत हो और राष्ट्रीय ध्वज की सम्मान के प्रति जागरूकता हो सके। इसके लिए प्रत्येक गांवसें में झंडा वितरण एवं बिक्री केंद्र चिन्ह्ति किया जाएगा। स्वंय सहायता समूह के माध्यम से तिरंगा बनवाया जाएगा। पंचायत स्तर पर बड़ी संख्या में झंडा का क्रय किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

तेजी का नया दौर: Stock Market में PSU बैंक और मेटल स्टॉक्स ने दिखाया दम, IT सेक्टर की सुस्ती कायम!

Stock Market: शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन, बुधवार को एक बार...

Robot Dog: एआई समिट में ‘ओरियन’ के नाम पर चीनी रोबोट Go2 का प्रदर्शन, क्या है सच?

Robot Dog: हाल ही में एआई समिट में गलगोटियाज यूनिवर्सिटी द्वारा एक 'अद्भुत' रोबोट...

OTT Release: ‘धुरंधर’ को पछाड़, इस ICC मैच ने OTT पर मचाया कोहराम!

OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कुछ न कुछ नया रिलीज होता है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें