spot_img

Darbhanga News|Kusheshwarsthan News| हरनगर-सकरी रेलखंड पर ट्रेन और ट्रक की भीषण टक्कर, गेटमैन की बड़ी लापरवाही, JCB मंगवाकर ये हुआ?

दरभंगा रेल हादसा का बड़ा गवाह बनते-बनते बच गया। शुक्रवार अहले सुबह 4.40 बजे जो हुआ, वह कतई रेलवे की सुविधा संपन्न व्यवस्था के लिए शुभ संकेत नहीं है। ट्रेन और ट्रक की भीषण टक्कर बहुत कुछ कहती है। कई सवालों के साथ सामने है।जहां, सवारी गाड़ी हरनगर स्टेशन से दरभंगा के लिए खुली थी। करीब तीन किमी दूर जैसे ही ट्रेन ब्रह्मपुर रेलवे सम-फाटक पहुंची। वहां गेट खुला था। इससे, कुशेश्वरस्थान से आ रहा ट्रक एक साथ रेलवे ट्रैक पर आ गया। जोरदार आवाज के साथ ट्रेन और ट्रक की ये टक्कर...और बाद में जेसीबी का काम पर लगना...हादसे के बड़े इशारे भर हैं। रोकेगा कौन? देखेगा कौन? यह सवाल रेलवे से है, जहां...गेटमैन की स्पष्ट लापरवाही, कइयों की जान का सौदा कर जाता...शुक्र है...

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News|Kusheshwarsthan News| हरनगर-सकरी रेलखंड पर ट्रेन और ट्रक की भीषण टक्कर, गेटमैन की बड़ी लापरवाही, जेसीबी मंगवाकर ये हुआ? जहां, बड़ी खबर कुशेश्वरस्थान से है। यहां अहले सुबह करीब सुबह 4.40 बजे ट्रक और ट्रेन की टक्कर का जिम्मेदार कौन है यह जांच और कार्रवाई का विषय है।

- Advertisement -

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| यहां गैटमैन अक्सर गायब रहता है। गेट खुले रहते हैं।

लेकिन, मामला काफी गंभीर है। जहां, जो जानकारी है, वह सवालिया निशान लिए हुए है कि यहां गैटमैन अक्सर गायब रहता है। गेट खुले रहते हैं। यह तो ऊपर वाले की कृपा है कि ट्रक चालक और खलासी बाल-बाल बच गया। नहीं तो भीषण हादसा हो जाता। जहां…

- Advertisement -

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| शुक्रवार की अहले सुबह ब्रह्मपुर रेलवे फाटक पर

हरनगर-सकरी रेलखंड पर शुक्रवार की अहले सुबह ब्रह्मपुर रेलवे फाटक पर सवारी गाड़ी और ट्रक में टक्कर हो गई। इससे ट्रक पलट गया। सवारी गाड़ी और ट्रक के टक्कर में चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए। लेकिन ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga KSDSU दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में आचार्य एडमिशन: 26 तक ही मौका! चूक गए तो पछताएंगे छात्र

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| अहले सुबह 4.40 बजे सवारी गाड़ी हरनगर स्टेशन से दरभंगा के लिए खुली

जानकारी के अनुसार अहले सुबह 4.40 बजे सवारी गाड़ी हरनगर स्टेशन से दरभंगा के लिए खुली। करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित ब्रह्मपुर रेलवे सम फाटक को वहां प्रतिनियुक्त गेटमैन बंद नहीं किया था। इससे उक्त फाटक पर सवारी ट्रेन और कुशेश्वरस्थान की ओर से आ रहा ट्रक एक साथ रेलवे ट्रैक पर आ गया। इससे ट्रेन ने ट्रक में जोरदार टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News क्या बिरौल की किस्मत बदलेगी? नगर परिषद का प्रस्ताव फिर गरम| सुपौल, बिरौल, डुमरी, अकबरपुर बैंक, उछटी के और कसरौड़ -करकौली |क्या बदलेगा?

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| ट्रक का डाला फाटक के किनारे रेलिंग पर अटक गया

ट्रेन के जोरदार टक्कर से ट्रक का इंजन पलट गया। लेकिन ट्रक का डाला फाटक के किनारे रेलिंग पर अटक गया। इससे जहां ट्रक का चालक और उपचालक बाल बाल-बच गए। वहीं ट्रक में फुल लोड बिस्कुट के पैकेट को कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद जेसीबी मंगा कर इंजन को सीधा किया गया। बाद में ट्रक अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News बिरौल के बेटे मेहताब ने किया कमाल- अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम ! फल बेचकर गुजारा करने वाले पिता का सिर गर्व से ऊंचा

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है

इस फाटक पर कार्यरत गेटमैन की लापरवाही से ट्रेन और ट्रक में टक्कर हुई है। बताया जाता है कि उक्त फाटक पर तैनात गेटमैन बराबर फरार रहता है। इससे ट्रेन के गुजते समय प्रायः फाटक खुला ही रहता है। अगर इसी तरह गेटमैन की लापरवाही रही तो यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर LoC पर सेना का बड़ा एक्शन, लश्कर का खूंखार कमांडर समेत 4 आतंकी बारूदी सुरंग में उड़े

Jammu Kashmir Terrorist: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की है। नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर समेत चार आतंकी बारूदी सुरंग #JammuKashmirNews,#PoonchTerroristAttack,#LashkarETaiba

चौंकाने वाला खुलासा! मुजफ्फरपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ से लाखों की ठगी, इराक तक जुड़े तार, मास्टरमाइंड दबोचा |बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह बेपर्द

Muzaffarpur Cyber Crime: मुजफ्फरपुर साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यूपी से मास्टरमाइंड टिपू कुशवाहा गिरफ्तार हुआ #MuzaffarpurCyberCrime,#DigitalArrestFraud,#BiharPolice

त्योहारों से पहले बिहार में हड़कंप! खाद्य विभाग ने दुकानों पर मारा छापा, लाखों की मिठाई बर्बाद, लाइसेंस भी छीने

Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों से पहले व्यापक अभियान चलाया है। पटना में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर लाखों रुपये की एक्सपायरी मिठाई और दूषित खाद्य #BiharFoodSafety,#PatnaRaids,#FoodAdulteration

Darbhanga Durga Puja दुर्गा पूजा पर बड़ी खबर: दरभंगा प्रक्षेत्र DIG मनोज कुमार तिवारी का कड़ा फरमान! मधुबनी समस्तीपुर- दरभंगा में हाई अलर्ट| पढ़िए...

Darbhanga Durga Puja: दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने दुर्गा पूजा को लेकर दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने क #DarbhangaDurgaPuja,#BiharPolice,#ManojTiwariDIG