

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के रुपनगर गांव में पांच अप्रैल को दहेज के खातिर एक विवाहिता की हत्या कर शव को दफनाने के मामले में दर्ज एफआईआर के तीन नामजद आरोपी में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने यह गिरफ्तारी एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी की ओर से किये गए पर्यवेक्षण में घटना को सत्य करार देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश अनुसंधानकर्ता को दिया है।
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि जेल भेज गये मो.लाल एवं इसके पत्नी शैरुल खातुन पर मृतका व पुत्रवधु के पिता फैज मोहम्मद ने 5 अप्रैल को दहेज के खातिर ससुराल वालों ने इनकी पुत्री अफसाना की हत्या कर शव को दफना देने की एफआईआर दर्ज कराई थी।
इस मामले में मृतका अफसाना के सास,ससुर और पति मो.ईजहार को नामजद किया था। हत्या के मामले में दोनों पति,पत्नी यानी मृतका के सास, ससुर को गिरफ्तार किया गया है।
- Advertisement -

