back to top
13 जुलाई, 2024
spot_img

Darbhanga के जाले में दो बड़ी वारदातें! दरवाजे तोड़ घर में घुसा, लाठी-डंडे, ईंट से पीटा, बाजार में दुकानदारों के बीच खूनी भिड़ंत! निकाला लोहे की रॉड, कई जख्मी

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

जाले में फिर हिंसा! दरवाजे तोड़ घर में घुसे, हमला! लाठी-डंडे और ईंट से पीटा, बाजार में दुकानदारों के बीच खूनी भिड़ंत! लोहे की रॉड से हमला, कई जख्मी,दुकान का सामान फेंका, रोकने पर सिर फाड़ दिया! जाले में बवाल, मारपीट का मामला दर्ज@जाले-देशज टाइम्स।

जाले में दो अलग-अलग मारपीट की घटनाएं, लाठी-डंडा और रॉड से हमला, कई घायल

जाले (दरभंगा), देशज टाइम्स। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की रात दो अलग-अलग स्थानों पर मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। दोनों ही मामलों में स्थानीय थाने में आवेदन देकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जाले में आज क्या हुआ? दो वारदातें…लहुलूहान

धानुक टोला में परिवार पर घर में घुसकर हमला। 112 पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार। जाले बाजार में दुकान के सामान को लेकर विवाद, रॉड से हमला। तीन लोग घायल, सभी का सीएचसी में इलाज। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू की। आइए जानते हैं क्या हुआ?

यह भी पढ़ें:  2025 में Darbhanga को मिलेंगे नए विकास कार्य! DM Kaushal Kumar ने कहा – अब सिर्फ एक्शन होगा – अब हर योजना होगी समय पर पूरी

पहली घटना: परिवार पर लाठी-डंडा और ईंट से हमला, कई घायल

जानकारी के अनुसार, धानुक टोला, जाले में  पीड़ित: रामबाबू साह, पुत्र स्व. परमेश्वर साह पर हमलावर: मोहल्ले के लोग (आवेदन में नाम नहीं) ने घटना को अंजाम दिया। इसमें रामबाबू साह ने थाने में आवेदन देकर बताया कि वह अपने परिवार – पत्नी देवकी देवी, पुत्र दिलखुश कुमार, पंचम कुमार, और विरेन्द्र साह के साथ घर में सो रहा था।

सूचना मिलते ही 112 नंबर पुलिस मौके पर

तभी मोहल्ले के कुछ लोगों ने लाठी, डंडा और ईंट से हमला कर दिया। जब वे लोग बाहर निकले, तो हमला और भी तेज हो गया। सूचना मिलते ही 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए थे। फिलहाल, सभी घायलों को जाले सीएचसी (CHC) में भर्ती कराया गया है। पुलिस की कार्रवाई: थानाध्यक्ष ने जांच शुरू करने की बात कही है।

दूसरी घटना: बाजार में जाम के दौरान रॉड से हमला, तीन घायल

 स्थान: वार्ड संख्या 12, जाले नगर परिषद क्षेत्र। यहां, आवेदक ललन साह, पुत्र राजा साह ने आरोपी खालिद (पुत्र फिरोज) व अन्य अज्ञात पर आरोप लगाते कहा कि जाले बाजार में जाम की स्थिति बनी हुई थी। इस बीच, कुछ अज्ञात लोग स्व. राम सोगारथ साह के पुत्र सुबोध साह की दुकान का सामान फेंकने लगे।

यह भी पढ़ें:  रात 12 बजे आया कॉल “हम छपरा में हैं"...Darbhanga में स्कूल के बहाने घर से निकली नाबालिग, छपरा से समस्तीपुर तक मचा हड़कंप? Police कर रही लोकेशन ट्रैक, जानिए क्या है पूरी रिपोर्ट

लोहे की रॉड लाकर हमला, सिर फटा, लहू बहे

जब सुबोध ने मना किया, तो विवाद बढ़ गया। हमलावरों में से एक ने लोहे की रॉड लाकर हमला कर दिया, जिससे ललन साह का सिर फट गया। सुबोध साह और प्रमोद साह को भी रॉड से मारा गया। पुलिस की स्थिति: जाले थाना में आवेदन दिया गया है, और जांच प्रारंभ कर दी गई है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के दो दर्जन से अधिक BLO के वेतन पर रोक, जानिए बड़ी वजह

सतीश झा, दरभंगा | मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत चल रहे...

बकरी चराने गई थी किशोरी, आम के बगान में हुआ कुछ ऐसा कि जाले में मच गया कोहराम

जाले (दरभंगा), देशज टाइम्स| DeshajTimes| दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के एक गांव में...

डॉक्टर से दिखलाकर लौट रही थी महिला, रास्ते में मिक्सर मशीन ट्रक से कुचलकर मौत, 3 जख्मी-Bakarganj में दिल दहला देने वाला हादसा!

दरभंगा/प्रभास रंजन, देशज टाइम्स। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज पाली राम चौक के पास...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें