spot_img

Darbhanga News| Ghanshyampur News| घनश्यामपुर-रसियारी मुख्य मार्ग पर खड़ा था ट्रक, बगल से गुजरी दो बाइक आपस में टकराईं, तीन जख्मी

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Ghanshyampur News| घनश्यामपुर-रसियारी मुख्य मार्ग पर भीषण हादसा हो गया। रविवार को इस मार्ग पर ट्रक खड़ा था। इसी ट्रक के बगल से एक बाइक निकली जो अंसतुलित होकर एक दूसरे से जा टकराई। सबसे दुखद यह, इस हादसे में जख्मी एक व्यक्ति जयप्रकाश राम की बहन की शादी थी जहां हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

- Advertisement -

Darbhanga News|Ghanshyampur News| हादसा, घनश्यामपुर से रसियारी जाने वाले मुख्य मार्ग रसियारी के पास

वहीं, दो बाइक में भीषण टक्कर से तीन लोग रसियारी गांव के सुनील झा के पुत्र दुर्गा नंद झा और लगमा के राजेंद्र राम के पुत्र जय प्रकाश राम समेत मधेपुर के विदेशी राम के पुत्र सोहन राम बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसा, घनश्यामपुर से रसियारी जाने वाले मुख्य मार्ग रसियारी के पास हुआ है। जहां, दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। हादसा रविवार की दोपहर हुआ है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में शॉकिंग वारदात! बाइक डिक्की से 5 लाख कैश गायब, मजदूर पेमेंट के पैसे थे

Darbhanga News| Ghanshyampur News| बाइक की हैंडिल मुड़ गई और वह लड़खराकर इसी बीच दूसरी दिशा से आ रही बाइक में जा घुसी

जानकारी के अनुसार, रास्ते पर एक ट्रक खड़ा था। जैसे ही, वहां से जयप्रकाश राम अपनी बाइक लेकर गुजर रहे थे। उनकी बाइक की हैंडिल मुड़ गई और वह लड़खराकर इसी बीच दूसरी दिशा से आ रही दुर्गानंद झा की बाइक से टकरा गई। इससे तीन सवार बुरी तरह जख्मी हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा मौका!

Darbhanga News| Ghanshyampur News| जयप्रकाश, सोहन, दुर्गानंद…जख्मी

जानकारी के अनुसार, जयप्रकाश राम और उनके दोस्त सोहन राम एक ही बाइक से अपने परिचित के घर जा रहे थे। वहीं, जयप्रकाश राम की बहन की शादी थी। इनकी बाइक पीछे से आ रही दुर्गा नंद झा जो रसियारी जा रहे थे कि बाइक से जा टकराई।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा बाकरगंज की अनुप्रिया चौधरी को आजीवन कारावास| खौफनाक वारदात का अंत ! पति को हॉर्लिक्स में जहर देने वाली पत्नी को उम्रकैद!

Darbhanga News| Ghanshyampur News| बाइक के परखच्चे उड़े, एक बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं, दुर्गानंद झा की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद तीनों जख्मियों को तत्काल उठाकर सीएचसी पहुंचाया। जहां से गंभीरावस्था को देखते हुए डॉक्टरों ने जयप्रकाश राम को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports