दरभंगा, | केवटी, देशज टाइम्स। Darbhanga के Kewati में अपहरण के दो मामलों का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, अपहृता बरामद। केवटी थाना पुलिस की तत्परता से दो अलग-अलग अपहरण मामलों में सफलता। दरअसल, केवटी थाना पुलिस ने अपहरण के दो अलग-अलग मामलों में तत्पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया है। दोनों मामले 12 जून को केवटी थाना में एफआईआर के तौर पर दर्ज हुए थे।
छतनवन और सोनहान में दो वारदात, जानिए पूरा मामला
विवरण | पहला मामला | दूसरा मामला |
---|---|---|
कांड संख्या | 144/025 | 145/025 |
आरोपी | गोपाल शर्मा (छतवन) | रवि प्रकाश उर्फ दीपक राम (सोनहान) |
गिरफ्तारी स्थान | छतवन गांव | सोनहान गांव |
अपहृता की बरामदगी | छतवन के गाछी से | बलहा भूस्कौल से |
बयान हेतु न्यायालय भेजा गया | हाँ | हाँ |
न्यायिक हिरासत | भेजा गया |
पहला मामला: कांड संख्या – 144/025
आरोपी: गोपाल शर्मा, निवासी – छतवन गांव। गिरफ्तारी: पुलिस ने आरोपी को छतवन गांव से गिरफ्तार किया। अपहृता की बरामदगी: छतवन गांव के ही एक गाछी से अपहृता को बरामद किया गया। अगली कार्रवाई: आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अपहृता को 183 बीएनएसएस के बयान के लिए दरभंगा न्यायालय भेजा गया।
दूसरा मामला: कांड संख्या – 145/025
आरोपी: रवि प्रकाश उर्फ दीपक राम, निवासी – सोनहान गांव। गिरफ्तारी: आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। अपहृता की बरामदगी: अपहृता को बलहा भूस्कौल से बरामद किया गया। अगली कार्रवाई: पीड़िता को 183 बीएनएसएस बयान के लिए दरभंगा कोर्ट भेजा गया।