

बिरौल, देशज टाइम्स। जिंदगी का आधार ही छीन गया। कहने को तो ये पशु हैं जिनकी चोरी हुई है लेकिन पूरा परिवार टूट गया है। उसके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जहां, दो मवेशियों की चोरी ने आर्थिक संकट के सभी द्वार (Two cattle stolen in Biraul) खोल दिए हैं।
मामला, थाना क्षेत्र के हांटी गांव का है जहां एक पशुपालक लालो साहू का पूरा परिवार आज संकट में आ गया है, जहां उनकी दो मवेशियों की बीबी रात चोरी कर ली गई है। करीब एक लाख मूल्य के दोनों मवेशियों की चोरी के बाद राजो देवी अब स्थानीय पुलिस से बरामदगी की गुहार लगा रही है। पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, मवेशी चोरी को लेकर पशुपालक लालो साहू की पत्नी राजो देवी ने स्थानीय थाना में गुहार लगाते हुए आवेदन दी है। इसमें राजो देवी ने कहा है कि उनका सबकुछ लूट गया है। मेरी दोनों मवेशी की बरामदगी करवा दीजिए।
जानकारी के अनुसार, आवेदन में उन्होंने कहा है कि हर दिन की तरह पशुओं को रविवार की देर शाम मवेशी घर में चारा खिलाकर बांध दिया था। अहले सुबह करीब तीन बजे मवेशी को बाहर निकलने के लिए गई तो दोनों मवेशी नहीं था।
राजो देवी ने पुलिस को बताया कि देखने पर खूंटी की रस्सी कटी हुई थी। अपनी मवेशी को आस पड़ोस से लेकर हर जग काफी खोजबीन की,लेकिन कहीं कुछ भी अता पता नहीं चल पाया। दोनों मवेशी खोलकर चोर ले गए।
पीड़िता राजो देवी ने बताया कि दोनों मवेशी की कीमत लगभग एक लाख से अधिक की थी। इधर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


