

उन्होंने बताया कि 27 जुलाई की देर रात कुशेश्वरस्थान पुलिस ने गश्ती के दौरान बिना नंबर प्लेट के हीरो स्पलेंडर के साथ दो युवक को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने थाना क्षेत्र के असमा पुल के निकट अर्धनिर्मित रेलवे बांध के निकट से एक बुलेट दो अपाची जिसका कलर उजला और ब्लू है।
एक ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद की है। हिरासत में लिए गए युवक गोलू कुमार उर्फ गौरव कुमार पासवान एवं विकास कुमार पासवान को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशेश्वरस्थान सीमावर्ती इलाके से मोटरसाइकिल का चोरी कर कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में सेटलमेंट करता था। वहीं कुशेश्वरस्थान से जो भी मोटरसाइकिल चोरी होती है। उसे कुशेश्वरस्थान के सीमावर्ती इलाके के सहरसा एवं समस्तीपुर में सेटलमेंट किया जाता है। हालांकि इस मामले में आधे दर्जन लड़के को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। वहीं पूछताछ कर कुछ लोगों को छोड़ दिया गया।



You must be logged in to post a comment.