back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga मनीगाछी के अगरबत्ती कारोबारी का बैग ले उड़े दो अपराधी, कोलकाता से उतरे थे, बाइक पर बैठाया और लूट लिया

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें: बैग में 10,000 रुपया, एक मोबाइल फोन, 30,000 का परफ्यूम, कुछ कपड़े एवं दो एटीएम कार्ड था

- Advertisement -

बसंत कुमार झा, मनीगाछी, देशज टाइम्स ब्यूरो। सकरी थाना क्षेत्र में एनएच 57 फोरलेन सड़क पर नवादा से पूरब एचपी पेट्रोल पंप के पास दो बदमाशों ने एक अगरबत्ती व्यापारी को लूट लिया।

- Advertisement -

मनीगाछी थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा गांव निवासी मनोज कुमार झा का बैग लेकर दोनों बाइक सवार बदमाश भाग निकला। मनोज कुमार झा ने देशज टाइम्स को बताया कि वह अगरबत्ती के कारोबारी हैं। इस सिलसिले में उनका कोलकाता से आना-जाना लगा रहता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में शनिवार को 3 घंटे बिजली गुल! घर से निकलने से पहले देखें प्रभावित इलाकों की पूरी लिस्ट

इसी सिलसिले में वह कोलकाता से घर आ रहे थे। सुबह गंगासागर एक्सप्रेस ट्रेन से वह सकरी रेल जंक्शन पर उतरे। और, ऑटो पकड़ने के लिए सकरी ओवरब्रिज तक आए। वहां भी ऑटो नहीं मिला तो वह आगे मस्जिद के नजदीक एनएच 57 फोरलेन सड़क पर पहुंच कर बस का इंतजार करने लगे।

पांच-सात मिनट बाद एक अनजान युवक मोबाइल से बात करते हुए उनके नजदीक पहुंचा। मोबाइल पर उसने अपने साथी को बताया कि वह एनएच पर पहुंच गया है। जल्दी बाइक लेकर पहुंचो। इसी बीच बातों बातों में उसने पूछ लिया कि मुझे कहां जाना है।

कुछ ही मिनट बाद उसका साथी बाइक लेकर पहुंच गया। बाइक सुपर स्प्लेंडर था। और दोनों बदमाशों की उम्र करीब 30-32 वर्ष है। दोनों ने मुझे मनीगाछी जाने की बात बताई और मुझे भी अपनी बाइक से मनीगाछी तक चलने का आग्रह किया। उसके झांसे में आकर मैं उसके साथ हो लिया। उसने मेरा बैग बाइक के हैंडल पर रख दिया।

नवादा से आगे एचपी पेट्रोल पंप से पूरब आकर उसने बाइक रोक दिया। और पेट्रोल लेने का बहाना बनाकर उसने मुझे बाइक से उतरने को कहा। मेरे उतरते ही बाइक सवार दोनों बदमाश पेट्रोल पंप पर जाने के बदले सकरी की ओर भाग गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: संस्कृत विश्वविद्यालय में लौटा 'मिनी इंडिया', 7 दिन के कैंप से लौटकर छात्रों ने सुनाए एकता के अविस्मरणीय किस्से

वह चिल्लाते रह गए। लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। बाद में वह सकरी थाना पहुंचे। थाने में आवेदन दिया। अभी तक उसे उनका सामान नहीं मिला। सकरी थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने देशज टाइम्स को बताया कि अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं मिल पाया है। खोजबीन की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी: Free Fire MAX Redeem Codes से पाएं एक्सक्लूसिव उपहार!

Free Fire MAX Redeem Codes: गेमिंग की दुनिया में रोमांच और पुरस्कारों का सिलसिला...

भारतीय क्रिकेट टीम: पाकिस्तान महामुकाबले से पहले मोबाइल का ‘सीक्रेट’ प्लान!

Indian Cricket Team: फैंस का उत्साह चरम पर है! आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026...

Mahashivratri: एक शिकारी की अनोखी शिव भक्ति… महाशिवरात्रि व्रत का महत्व और शिकारी की कथा कैसे बदली जिंदगी

Mahashivratri: अध्यात्म और भक्ति का अद्भुत पर्व महाशिवरात्रि, भगवान शिव और देवी पार्वती के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें