मई,13,2024
spot_img

दरभंगा की बड़ी खबर: पटना जंक्शन पर भटक रही बिरौल और मधुबनी की दो किशोरियों को सुरक्षित पहुंचाया घर

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। एक सप्ताह से पटना जंक्शन पर भटक रही बिरौल और मधुबनी की दो किशोरियों को महिला पुनर्वास केंद्र के सदस्यों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोनों को उसके परिजनों को सौंपा।

पटना के पाटलपुत्रा स्थित शांति कुटी महिला पुनर्वास केंद्र के केयर टेकर प्रियंका कुमारी ने बताया कि दोनों किशोरी पटना जंक्शन पर पिछले एक सप्ताह से भटक रही थी।जिसे मेरी संस्था के सदस्यों ने उसे अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की।दोनों मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण इसका सही पता लगाने में काफी परेशानी हुई।

इन दोनों किशोरियों मे एक बिरौल थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी ललित मंडल की पुत्री और दुसरी मधुबनी जिला के बिस्फी थाना क्षेत्र के भतौरा निवासी मो.आरीफ की पुत्री थी।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Ara Crime News| घर के दरवाजे पर रिटायर्ड प्रिंसिपल के बेटे को गोलियों से भूना

दोनों को उसके स्थानीय थाना पुलिस के समक्ष सत्यापन करने के बाद एक को बिरौल थाना एवं दूसरे को बिस्फी थाना पुलिस के सहयोग से परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि दोनों किशोरी दिल्ली में ट्रेन पकड़ कर पटना जंक्शन उतर गई। जहां ये दोनों को कोई पहचानने वाला नहीं मिलने पर इधर-उधर भटक रही थी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें